{"_id":"6227aba6af1e171c9e744796","slug":"police-again-left-for-nepal-to-nab-the-accused-kaithal-news-knl101272561","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी की गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी की गठित
विज्ञापन
कैथल। भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह के भतीजे के घर से एक करोड़ से ज्यादा रुपये की चोरी करने के मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए कैथल पुलिस फिर नेपाल रवाना के लिए हो गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी की अगुवाई करने का जिम्मा डीएसपी रविंद्र सांगवान को सौंपा गया है। इसमें सीआइए-वन टीम को भी शामिल किया गया है।
18 फरवरी को भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह के भतीजे संजय तंवर के घर पर चोरी हुई थी। उस समय परिवार के सभी सदस्य चंडीगढ़ शादी समारोह में गए हुए थे। रात के समय नौकर को बंधक बनाकर एक सप्ताह पहले आए नौकर ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी के बाद से नौकर फरार है। 15 दिनों तक कैथल पुलिस की टीम ने नेपाल में छापामारी की थी। लेकिन चोरों को पुलिस काबू नहीं कर पाई थी। पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। वहीं पुलिस की तरफ से अब नेपाल प्रशासन को सहयोग करने के लिए पत्र भेजा हुआ है।
एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए एसआईटी गठित कर दी है। डीएसपी रविंद्र सांगवान को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। टीम नेपाल रवाना हो गई है। उन्हें जल्द आरोपियों को पकड़े जाने की उम्मीद है। प्रदेश स्तर पर आरोपियों को ढूंढने की जिम्मेदारी सीआईए-2 को दी गई है।