फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   PM Shri Vidyalayas to become Sports Excellence Hubs, to nurture talents

Kaithal News: पीएमश्री विद्यालय बनेंगे स्पोर्ट्स एक्सीलेंस हब, निखरेंगी प्रतिभाएं

Fri, 02 Jan 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 02 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
PM Shri Vidyalayas to become Sports Excellence Hubs, to nurture talents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए एक बड़ी योजना पर काम कर रही है। शिक्षा विभाग ने राज्य के हर जिले में स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। इस पहल के तहत जिला स्तर पर पीएमश्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों का चयन किया गया है, जिन्हें मॉडर्न खेल सुविधाओं से लैस किया जाएगा। कैथल जिला से भी गांव सौंगल स्थित पीएमश्री स्कूल का चयन किया गया है, जिसमें जूडो के लिए मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण किया जाएगा।

वहीं प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रदेश के 5 स्कूलों में कुश्ती व 5 में बॉक्सिंग व 4 स्कूलों में बैडमिंटन के एक्सीलेंस सेंटर होंगे। वहीं क्रिकेट के लिए केवल सिरसा जिले को चुना गया है। वहीं फतेहाबाद के बैजलपुर स्कूल में हॉकी का एक्सीलेंस सेंटर होगा। खिलाड़ियों को मौसम की बाधा के बिना अभ्यास करने की सुविधा देने के लिए 15 जिलों में मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण किया जाएगा। इन हॉल्स में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, रेसलिंग, बॉक्सिंग और कबड्डी जैसे खेलों की ट्रेनिंग दी जा सकेगी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने चयनित स्कूलों की सूची और विस्तृत प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया है। बजट की मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य के लिए फंड जारी कर दिए जाएंगे। विभाग का लक्ष्य है कि अगले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले स्कूलों में इन केंद्रों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्रों को अपने ही जिले में विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed