कौन हैं रामपाल?: पीएम मोदी से मिलने का 14 साल का वनवास हुआ खत्म, आज तक थे नंगे पैर, प्रधानमंत्री ने की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को यमुनानगर पहुंचे थे। यहां वह ऐसे पार्टी कार्यकर्ता से मिले जो बीते 14 साल से बिना चप्पल और जूतों के चल रहे थे। पीएम मोदी ने कार्यकर्ता रामपाल कश्यप को अपने हाथों से जूते पहनाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. बीआर अंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुनानगर में थर्मल पॉवर प्लांट की नई यूनिट का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने यमुनानगर के दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में करीब 8469 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली 800 मेगावाट की तीसरी इकाई का शिलान्यास किया।
यमुनानगर में पीएम मोदी का पार्टी कार्यकर्ता के साथ प्यार और स्नेह की एक तस्वीर भी सामने आई है। यहां पीएम मोदी एक पार्टी कार्यकर्ता को अपने हाथ से जूते पहना रहे हैं। इस पर पीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसका एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि यमुनानगर में एक सार्वजनिक सभा के दौरान मेरी मुलाकात कैथल से आए रामपाल कश्यप से हुई। उन्होंने 14 वर्ष पहले एक संकल्प लिया था कि जब तक मैं प्रधानमंत्री नहीं बनता और वे मुझसे मिल नहीं लेते, तब तक वे चप्पल नहीं पहनेंगे।
रामपाल जैसे लोगों की भावनाओं से मैं अभिभूत हूं। मैं उनके स्नेह को ससम्मान स्वीकार करता हूं, लेकिन मैं ऐसे सभी साथियों से एक विनम्र अनुरोध करता हूं जो इस तरह के संकल्प लेते हैं आपका प्रेम मेरे लिए अमूल्य है... कृपया अपने संकल्पों को समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी किसी सकारात्मक दिशा में लगाएं!
यह भी पढ़ें: Crime: कहीं आपने तो नहीं करवाई आरडी और एफडी, हरियाणा में हुआ खेल, 15 लोगों के 86 लाख डूबे
कौन हैं रामपाल जिन्हें पीएम मोदी ने खुद पहनाए जूते
रामपाल कश्यप कैथल जिले के गांव खेड़ी गुलामअली के मूल निवासी हैं। अभी वह करनाल में रह रहे हैं। रामपाल कैथल जिले सिवन खंड के सबसे पुराने पार्टी कार्यकर्ता भी हैं। रामपाल ने वर्ष 2011 में एक संकल्प लिया था कि नरेंद्र मोदी जब तक प्रधानमंत्री नहीं बन जाते, केंद्र और हरियाणा में दोनों जगह भाजपा की सरकार नहीं बन जाती और जब तक उनकी पीएम मोदी से मुलाकात नहीं हो जाती, तब तक वह नंगे पैर ही रहेंगे। हालांकि नरेंद्र मोदी 2014 में ही पहली बार प्रधानमंत्री बन गए थे, इसके बाद हरियाणा में भी भाजपा की सरकार बनी, लेकिन रामपाल की पीएम मोदी से कभी भी मुलाकात नहीं हो पाई। इस वजह से रामपाल आज तक नंगे पैर थे। लेकिन आज 14 अप्रैल को उनका यह 14 साल का पीएम से मिलने का वनवास भी खत्म हुआ है।
यह भी पढ़ें: Haryana: एक्शन में विधायक विनेश फोगाट, जुलाना अनाजमंडी में अधिकारियों की लगाई क्लास, मिल रही थी शिकायतें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.