फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Please pray, the roads should be improved

करो दुआ, सड़कों का हो सुधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Please pray, the roads should be improved
17-कैथल। किठाना से राजौंद की ओर जाने वाले रास्ते की टूटी हुई सड़क - फोटो : Kaithal
कैथल। जिले में गुहला के अलावा कलायत व पूंडरी हलका की कई सड़कों की हालत बहुत खराब है। लोगों के मुताबिक, जिले में लगभग 210 किलोमीटर की लंबाई वाली 50 से अधिक सड़कों को बनाए जाने की आवश्यकता है। जहां हर रोज सड़कों के गड्ढों के कारण लोग परेशान हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद कई सड़कों की हालत में सुधार नजर नहीं आ रहा। सड़कों के मुद्दे पर गुहला के विधायक ईश्वर सिंह तक ने भी अपनी ही पार्टी से नाराजगी जताकर आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन

राहगीर संदीप, राजकुमार, रामफल, सुरजा, सरूपा ने बताया कि खस्ताहाल सड़कों के कारण वाहनों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर गड्ढों से निकली बजरी, कंकड़ और कीचड़ से राहगीर चोटिल हो जाते हैं। वाहनों की हालत खराब हो जाती है। कई वाहन चालकों ने बताया कि पहले औसतन चार महीने में कार की सर्विस करानी पड़ती थी लेकिन अब दो माह में सर्विस करवाना मजबूरी है।
विज्ञापन

ये मुख्य मार्ग भी है खस्ताहाल
सेरधा से पूंडरी तक व राजौंद से देवबन तक का रास्ता सबसे ज्यादा खस्ताहाल है। इन दोनों सड़कों से कुरुक्षेत्र, जींद व असंध, करनाल, चंडीगढ़, पटियाला, खनौरी, गुहला चीका सहित कई जगह पर आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इन सड़कों की मरम्मत करने के लिए राहगीर मांग उठा चुके है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूंडरी से सेरधा तक सड़क जर्जर हो चुकी है। हर पांच किलोमीटर पर 30 के करीब गड्ढे बने हुए हैं। इस कारण वाहनों में कोई न कोई कमी हो जाने के कारण मैकेनिक से ठीक करने के लिए जाना पड़ रहा है। जिससे पैसा और समय दोनों बर्बाद हो रहा हैं। -गुरमेल, राहगीर
राजौंद क्षेत्र की तकरीबन सड़केें खस्ताहाल हैं। दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों का गाड़ी चलाने में पसीना छूट जाता है। वाहनों को चलाने के लिए रोड टैक्स अदा करते हैं, तो सरकार को सड़कों की मरम्मत के लिए भी ध्यान देना चाहिए। -संदीप, राहगीर
सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहनों में खराबी आम बात हो गई है। कभी टायर खराब हो जाता है और कभी अन्य खराबी। सड़क पर निकलने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। टैक्स देने के बाद भी हम लोग परेशान हो रहे हैं। -वेदपाल, राहगीर
लोकनिर्माण विभाग के एक्सएईन वरुण कंसल ने बताया कि कुछ खस्ताहाल सडक़ों का टेंडर लगा दिया गया है। जल्द काम शुरू हो जाएगा। वहीं कुछ सड़कों का एस्टीमेंट बनाकर भेजा हुआ है। उन सड़कों पर भी जल्द काम शुरू करवाया जाएगा।

पूंडरी व कलायत हलका की ये हैं खस्ताहाल सड़कें
सड़क किलोमीटर
1. फरल से खेड़ी रायवाली- 05
2. फरल से गोड़ा पुली- 03
3. कौल से फरल- 07
4. महारणा प्रताप चौक से फल्गु तीर्थ- 02
5. सोलू माजरा से फरल- 04
6. टयोठा से हाबड़ी- 05
7. पूंडरी से हाबड़ी- 07
8. बरसाना से बाकल- 10
9. पूंडरी से सेरधा- 20
10. किठाना से राजौंद - 10
11. किठाना से कमालपुर- 07
12. राजौंद से मुडवाल- 04
13. संतोख माजरा से फरियाबाद- 02
14. संतोख माजरा से पादरीखेड़ा- 02
15. राजौंद से दुड़ाना - 05
16. जींद रोड से बीरबांगड़ा- 03
17. राजौंद से खड़ी सर्फअली- 07
18. खेड़ी सर्फ अली से खुरड़ा- 03
19. असंध रोड से खुरड़ा- 03
20. राजौंद से देबवन- 15
21. कोटड़ा से जाखौली - 05
22. सेरधा से कुकरकंडा- 05
23. कुकरकं ड़ा से मंडवाल- 04
24. कोटड़ा से संतोख माजरा- 04
25. कुकरकं ड़ा से करोड़ा- 04
26. जाखौली से सौंगल- 02
27. जाखौली से नंदकरण माजरा- 06
28. नीमवाला से किच्छाना- 02
29. किच्छाना से संदलखेड़ी- 05
30. तारागढ़ से कि च्छाना- 06
31. पूंडरी से मोहना- 04
32. मटरवा खेड़ी से संगरौली- 2.5
33. संगरोली मोड़ से खेड़ी मटरवा- 02
34. डीग से राहड़ा- 06
35. डीग से राहड़ा- 06
36. मोहना से पूंडरी- 05
37. डुलयानी से संगरौली- 02
38. करोड़ा से फरीयाबाद - 05
ये हुए हादसे
पूंडरी के बरसाना पेट्रोल के पास बीते एक सप्ताह पहले दो मोटरसाइकिल सवार आपस में भिड़ गए थे। सिंकदर खेड़ी निवासी राहुल व बरसाना निवासी साहिल की मौत हो गई थी। लोगों का आरोप है कि सड़क के गड्ढे ही मौत का कारण बने थे। राजौंद क्षेत्र में गड्ढों में गाड़ी पलट गई थी। इसमें चार लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed