{"_id":"644d60b27370671fe2083eea","slug":"players-will-show-their-strength-in-wushu-kaithal-news-c-18-1-106183-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वुशू में दम दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वुशू में दम दिखाएंगे खिलाड़ी
Sat, 29 Apr 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
कैथल। राज्य स्तरीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता के लिए कैथल के खिलाड़ी पानीपत के समालखा के लिए रवाना हुए। जिला वुशू संघ के सचिव दीपक कुमार लोट ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य सीनियर (महिला/ पुरुष) वुशू प्रतियोगिता का आयोजन 30 अप्रैल से एक मई तक समालखा में होगा। इसमें कैथल की ओर से 11 महिला व पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सरकारी वुशू सेंटर इंडोर स्टेडियम से योगेश कल्याण, मोनिका, राजपति, काजल और नवीन कुमार सनराइज वुशू खेल नर्सरी ताओलु इवेंट्स में भाग लेंगे। विशाल, पवनप्रीत कौर, सूरज, स्नेहा सैनी, निम्मो देवी और सब्बो देवी सांशु इवेंट में भाग लेंगे।
सचिव ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने 8 अप्रैल को हुई जिला प्रतियोगिता में अपने अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए थे व राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। जिला वुशू संघ के प्रधान प्रयाग राज बालू ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
सरकारी कोच रीता रानी ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने बहुत अच्छी मेहनत की है और पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर चुके है। इस बार भी उम्मीद है कि खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।