{"_id":"671ecd46cb68df6c2c0ff254","slug":"players-will-show-their-strength-in-world-school-taekwondo-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123182-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विश्व स्कूली ताइक्वांडो में खिलाड़ी दिखाएंगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विश्व स्कूली ताइक्वांडो में खिलाड़ी दिखाएंगी दम
Mon, 28 Oct 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 28 Oct 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
24-कैथल। बेहरीन देश में अभ्यास के दौरान एकत्रित एकत्रित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी गौरव,
राजिंद्र तंवर
कैथल। बेहरीन देश के मानामा में 23 से अक्तूबर से विश्व स्कूली ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता शुरू हो गई है। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्कूल स्पोर्ट फेडरेशन की आरे से आयोजित की जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय भारतीय कोच मास्टर भवानी सिंह ने बताया कि बेहरीन में विश्व स्कूली चैंपियनशिप में लगभग 25 विभिन्न खेलों में 65 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें कैथल के तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ममता, आरती और गौरव भी ताइक्वांडो में सोमवार को अपना खेल प्रदर्शन दिखाएंगे।
यह प्रतियोगिता 31 अक्तूबर तक चलेगी। महिला वर्ग में खिलाड़ी ममता अंडर 46 किलोभार वर्ग, आरती अंडर 49 किलोभार वर्ग में खेलेंगी। वहीं, पुरुष वर्ग में खिलाड़ी गौरव 68 किलोभार वर्ग में खेलेगा। प्रतिभागी खिलाड़ी आरती और गौरव दोनों बहन-भाई हैं और कैथल के गांव मुंदड़ी से हैं। दोनों ही राष्ट्रीय स्तर के तीन बार स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
खिलाड़ी ममता गांव बाहरी से है। बतादें की इस प्रतियोगिता से एक महीना पहले जयपुर में तीनों खिलाडिय़ों की टॅायल प्रतियोगिता हुई थी। इसमें तीनों खिलाडिय़ों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। बातचीत के दौरान खिलाड़ी आरती, ममता व गौरव कहा कि अंतरराष्ट्रीय भारतीय कोच मास्टर भवानी सिंह हमारी बढि़या तैयारी कराई है। वे उम्मीद करते हैं कि इस प्रतियोगिता में बढिय़ा खेल प्रदर्शन करेंगे ओर अपने देश व माता पिता का नाम रोशन करेंगे। संवाद