फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players sweating in water for gold medal

Kaithal News: स्वर्ण पदक के लिए पानी में पसीना बहा रहे खिलाड़ी

Mon, 01 Apr 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Players sweating in water for gold medal
कुलदीप प्रजापति
विज्ञापन

कैथल। खुराना रोड स्थित आदर्श शैमरॉक स्कूल की स्विमिंग अकादमी में बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण दिया जाता है। अकादमी में राष्ट्रीय स्तर के कोच बच्चों को प्रशिक्षण देते हैं।

अकादमी में अभ्यास करके कई खिलाड़ी राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं। इस अकादमी का मुख्य उद्देश्य अपने प्रदेश में देश का नाम रोशन करना है। यहां पर लगभग 25 खिलाड़ी यहां पर अभ्यास करते हैं। संवाद
विज्ञापन

अभ्यास कराते हैं कोच

2023 में राज्य स्तरीय खेलों में दो स्वर्ण पदक एक रजत पदक प्राप्त किया। बीते दो वर्षों से यहां पर निरंतर अभ्यास कर रहा हूं। सभी कोच बहुत अच्छे से अभ्यास कराते हैं और हर छोटे से छोटे प्वाइंट को गहनता से बताते हैं। - विराज गर्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल से कर रहा हूं अभ्यास

अंबाला में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। सुबह शाम चार से पांच घंटे प्रतिदिन अभ्यास करता हूं। दो वर्ष से अधिक समयसे तैराकी कर रहा हूं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए स्वर्ण पदक लाना मेरा लक्ष्य है। -कपिश।

खेलो इंडिया में रजत पदक जीता

राज्य स्तरीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। अकादमी में रोजना तैराकी का अभ्यास करता हं। एक वर्ष से अधिक समय से मेहनत जारी है। मेरका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश से लिए पदक लाना है। -प्रिंस खिलाड़ी।

देश के लिए पदक लाना लक्ष्य

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व रजत पदक प्राप्त किया। डीएवी स्कूल में रजत व कांस्य पदक प्राप्त किया। तीन वर्ष से अभ्यास कर रही हूं। तैराकी की लिए परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिल रहा है। यशिका, खिलाड़ी

स्विमिंग के सभी प्रतियोगिता जिला स्तर पर करवाई जाती है। अब तक इस अकादमी के सैकड़ों बच्चों ने जिला व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अकादमी का मुख्य उद्देश्य अपने प्रदेश में देश का नाम रोशन करना है। बच्चों के भविष्य का निर्माण करना व साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जाता है। -अजय कुमार, कोच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed