फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players returned disappointed due to cancellation of Khelo Haryana trials

खेलो हरियाणा के ट्रायल रद्द होने से निराश लौटे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Players returned disappointed due to cancellation of Khelo Haryana trials
Players returned disappointed due to cancellation of Khelo Haryana trials - फोटो : Kaithal
खेलो हरियाणा में राज्य स्तरीय मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए जिला स्तर पर होने वाले ट्रायल अज्ञात कारणों से स्थगित कर दी गई है। इसी कारण खेल मैदानों पर पहुंचे खिलाड़ियों को निराश होकर लौटना पड़ा। यह खेल ट्रायल एथलेटिक्स, कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, आर्चरी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती, फुटबाल, हैंडबॉल, जूडो, टेबल टेनिस, तैराकी और शूटिंग के लिए होने थे। 27 अगस्त से 29 तक राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा का आयोजन भिवानी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, कुरुक्षेत्र, रोहतक व यमुनानगर में होना है। इस प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर अंडर 18 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल बुधवार व वीरवार को होनी थी। बुधवार को जूडो, कबड्डी, बास्केटबॉल सहित अन्य खेलों से संबंधित खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया, लेकिन शाम को इन्हें अज्ञात कारणों से स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed