फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players of Yogeshwar School dominated the sports competition

Kaithal News: खेल प्रतियोगिता में छाए योगेश्वर स्कूल के खिलाड़ी

Sat, 28 Oct 2023 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 28 Oct 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Players of Yogeshwar School dominated the sports competition
सीवन। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में शुक्रवार को 11 वर्ष आयु वर्ग की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता करवाई गई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कैंदल ने किया। प्रधानाचार्य सतपाल शर्मा ने बताया कि पहले दिन लडक़ों की कबड्डी प्रतियोगिता में योगेश्वर स्कूल ने प्रथम स्थान और सौथा स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य सतपाल शर्मा व खेल संयोजक रविंद्र सोनी, कुलजीत सिंह, नमन शर्मा, राकेश शर्मा के मुख्य अतिथि का स्वागत किया । खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ साथ खेलों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। खेलों से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। बच्चों का ध्यान शिक्षा की ओर भी होता है। उन्होंने बताया कि योगा में उरलाना स्कूल प्रथम रहा। खो-खो प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल प्रथम और योगेश्वर स्कूल द्वितीय रहा। रस्साकसी प्रतियोगिता में जीएनए खरकां प्रथम और योगेश्वर स्कूल द्वितीय रहे। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में प्राथमिक पाठशाला प्रभावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती 26 किलो भार वर्ग में प्राथमिक पाठशाला सौथा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 28 किलो भार वर्ग में प्राथमिक पाठशाला कक्हेड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 30 किलो भार वर्ग में योगेश्वर स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 32 किलोग्राम भारवर्ग में भी योगेश्वर स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 34 किलो भार वर्ग में प्राथमिक पाठशाला कक्हेड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाॅटपुट प्रतियोगिता में योगेश्वर स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में डीएवी सीवन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ प्राथमिक पाठशाला सौथा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में डीएवी सीवन प्रथम रहा। लोगजंप प्रतियोगिता में प्राथमिक पाठशाला ककहेड़ी ने प्रथम और प्राथमिक पाठशाला पोलड़़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्राथमिक पाठशाला सौथा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेलों में लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में योगेश्वर स्कूल प्रथम रहा। खो खो प्रतियोगिता में भी योगेश्वर स्कूल प्रथम रहा। दूसरा स्थान प्राथमिक पाठशाला खरकां ने प्राप्त किया। रस्साकसी प्रतियोगिता में खरका ने पहला और योगेश्वर स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कुश्ती की 20 किलो भार वर्ग प्रतियोगिता में योगेश्वर स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। 22 किलो भारवर्ग में प्राथमिक पाठशाला सौथा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 24 किलो भार वर्ग में योगेश्वर स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। 26 किलो भारवर्ग में प्राथमिक पाठशाला सौथा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सविता मलिक, पीटीआई रामफल, राजकुमार, रामदर्शन, रविंद्र सोनी, डीपी विक्रम ढुल, शमशेर सिंह, सतबीर सिंह, विकास, सुरेश कुमार, हरविलास, मोहिंद्र, पूजा रानी, भूपेंद्र, किरण व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed