{"_id":"689b96c06c7a78d0fe00b3ae","slug":"players-of-dav-school-pundri-dominated-the-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136229-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रतियोगिता में छाए डीएवी स्कूल पूंडरी के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रतियोगिता में छाए डीएवी स्कूल पूंडरी के खिलाड़ी
Wed, 13 Aug 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
37 पूंडरी। डीएवी स्कूल में विजेता खिलाड़ी व खेल शिक्षक प्राचार्या साधना बख्शी के साथ। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी के प्रांगण में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कैथल, करनाल, नीलोखेड़ी, जींद, चीका, सीवन, शाहबाद व पूंडरी के डीएवी स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल पूंडरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता करते हुए स्कूल की प्राचार्या साधना बख्शी ने कहा कि स्कूल के खिलाड़ी हर स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो उनकी कड़ी तैयारी को दर्शाता है। उन्होंने बच्चों को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित भी किया।
इस अवसर पर वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और कराटे की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वॉलीबॉल अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 लड़कों की प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल पूंडरी ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीते। बास्केटबॉल अंडर-14 लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता में भी डीएवी स्कूल पूंडरी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इसी प्रकार, कराटे की प्रतियोगिता में अंडर-14 लड़कों में डीएवी पूंडरी प्रथम, अंडर-17 में भी डीएवी पूंडरी प्रथम स्थान पर रहा। वहीं, अंडर-14 आयुवर्ग लड़कियों की प्रतियोगिता में 24, 38 और 26 भार वर्ग, तथा अंडर-17 में 32 और 52 भार वर्ग में डीएवी स्कूल पूंडरी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य साधना बख्शी ने विजेता खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार, कोमल, अमित वालिया, कोच पंकज, रोबिन, विकास कुमार और समस्त स्टाफ को बधाई दी।