{"_id":"66b93ccf161d55a3560f7a24","slug":"players-made-the-state-famous-on-the-world-stage-mp-karthikeya-kaithal-news-c-245-1-kht1001-119909-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने राज्य का नाम विश्व पटल पर चमकाया : सांसद कार्तिकेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों ने राज्य का नाम विश्व पटल पर चमकाया : सांसद कार्तिकेय
Mon, 12 Aug 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
कैथल। अंबाला रोड स्थित छोटू राम इंडोर स्टेडियम में मैराथन आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सांसद ने स्टेडियम से मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि तिरंगा झंडा हमारे देश की आन-बान और शान है। इसका पूरा सम्मान करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है।
देश के युवाओं के हाथों में देश का भविष्य है। आज प्रदेश के खिलाडिय़ों ने पेरिस ओलंपिक में पदक जीतकर विश्व पटल पर राज्य के साथ-साथ देश का नाम ऊंचा करने का काम किया है। कहा कि आज का युवा कल के राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। हमें यह सुनिश्चित करना है कि युवा वर्ग अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करें। खेलों के माध्यम से न केवल शारीरिक मजबूती मिलती है, बल्कि मानसिक तौर पर भी बल मिलता है। हमारे देश के खिलाडिय़ों ने ओलंपिक खेलों में पूरे विश्व में देश का नाम रोशन किया है।
प्रदेश के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, मनु भाकर, सर्वजोत और अमन ने अपने साथ-साथ प्रदेश का नाम चमकाया है। ये सभी खिलाड़ी पूरे देश के खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। सभी इस अभियान में शामिल होकर अपने घरों पर मान-सम्मान सहित तिरंगा फहराएं और उसकी हिफाजत करें।
विज्ञापन
देश के खिलाड़ी खेलों में दिन-प्रतिदिन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जाता है। हर घर तिरंगा, मैराथन जैसे आयोजनों से जहां युवाओं में देश भक्ति की भावना प्रबल होती है, वहीं खेल भावना भी बढ़ती है। भारत मां की जय घोष के साथ छोटू राम इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर मैराथन विश्वकर्मा चौक, आरकेएसडी कॉलेज के सामने, छोटू राम चौक, ढांड रोड होती हुई चरण दास मार्ग से गुजरकर वापस स्टेडियम में संपन्न हुई। इस मौके पर डीसी प्रशांत पंवार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी उमेद सिंह, डीएसओ राजरानी आदि मौजूद रहे।