Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players from Rajaund won 9 medals in roller skate basketball

Kaithal News: रोलर स्केट बास्केटबॉल में राजाैंद के खिलाड़ियों ने जीते 9 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Players from Rajaund won 9 medals in roller skate basketball
राजौंद। रोलर स्केट बास्केटबॉल में ब्राइट ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, राजौंद के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए नौ पदकनुमा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में तीन प्रथम, तीन द्वितीय और तीन तृतीय स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का विद्यालय प्रबंधन ने उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 1 नवंबर को इंडस पब्लिक स्कूल, ढांड रोड कैथल में रोलर स्केट बास्केटबॉल ट्रायल-कम-चैंपियनशिप-2026 के तहत किया गया। इसमें विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-11 वर्ग में श्लोक ने प्रथम, परव ने द्वितीय और सुजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग में युवराज प्रथम और आदित्य राणा द्वितीय रहे। अंडर-17 वर्ग में अनिरुद्ध ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-19 वर्ग में अभिनव सैमुअल ने प्रथम, ईशांत ने द्वितीय और विनय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विद्यालय के चेयरमैन वीर करण सिंह राणा और प्रधानाचार्य बालक राम भारद्वाज ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और स्केटिंग कोच राकेश कुमार के मार्गदर्शन को इस उपलब्धि का श्रेय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed