{"_id":"686c197d6587d2bf2e054bca","slug":"plant-trees-with-drawing-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-686805-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ड्राइंग प्रतियोगिता के साथ पौधे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ड्राइंग प्रतियोगिता के साथ पौधे लगाए
Tue, 08 Jul 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार मेरा युवा भारत केंद्र की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मेरा युवा जिला युवा अधिकारी मोहित नेहरा के निर्देशानुसार सुखदेव मुनि पब्लिक स्कूल, सजूमा में ड्राइंग प्रतियोगिता और पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में स्वयंसेविका आशा रानी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश धारीवाल को मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात आशा रानी ने माई भारत गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समापन अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश धारीवाल ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है। पेड़ हमें ऑक्सीजन, फल और छांव प्रदान करते हैं, इसलिए सभी को धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान अध्यापक राकेश कुमार, मेरा युवा भारत कैथल की स्वयंसेविका आशा रानी, श्रवण कुमार उपस्थित रहे।