फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Place determined for rally, hoarding in Kalayat area

Kaithal News: कलायत क्षेत्र में रैली, होर्डिंग लगाने के लिए स्थान निर्धारित

Mon, 25 Mar 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Mar 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Place determined for rally, hoarding in Kalayat area
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक दलों के लिए जनसभा, रैली, होर्डिंग, बैनर व पोस्टर लगाने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। यह जानकारी कलायत विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने दी है।

उन्होंने बताया कि कलायत विधानसभा क्षेत्र दो लाख 12 हजार 731 मतदाता हैं, जिसमें एक लाख 13 हजार 34 पुरुष व 99 हजार 695 महिला मतदाता हैं। आंकड़ों के मुताबिक, विधानसभा में 209 बूथ स्थापित किए हैं। इनमें 182 गांवों में और 27 शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। इन सभी बूथों पर आधारभूत जरूरतें सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका कलायत की सीमा में बैनर होर्डिंग के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं, जिनमें वार्ड नंबर आठ में नवनिर्मित नगर पालिका भवन तथा नव निर्मित पार्क, बस अड्डा कलायत, नगरपालिका भवन की दीवार, कपिल मुनि महिला कॉलेज से बस अड्डे के पीछे तक 40 फीट रोड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका कलायत की सीमा में रैली की जगह भी निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन


इनमें अनाज मंडी कलायत, विर्क पैलेस, वार्ड नंबर आठ स्थित वाल्मीकि चौपाल, बैरागी चौपाल तथा प्रजापत चौपाल, वार्ड पांच स्थित बड़ी राजपूत चौपाल, वार्ड नंबर सात और 11 स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 11 स्थित महाब्रहामण चौपाल शामिल हैं। बताया कि राजौंद में रैली / जनसभा करने की जगह नई अनाज मंडी राजौंद, वार्ड 10 में गोगा मैडी, वार्ड 9 में रामलीला ग्राउंड तथा वार्ड 6 में प्लेग्राउंड निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि होर्डिंग लगाने के लिए नव निर्मित पालिका भवन, बस स्टैंड राजौंद, गोगा मैडी, जींद मोड राजौंद व बीडीपीओ कार्यालय की जगह निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों के अनुसार जनसभा, रैली स्थल तथा होर्डिंग्स के लिए स्थानों का ब्योरा

गांव
होर्डिंग / जनसभा का स्थान

बालू बिढान पट्टी
सामान्य चौपाल के पास चौक

कलासर
स्कूल के सामन तालाब की खाली जगह

खेड़ी शेरखां
पंजाबी चौक

भालंग खेड़ी वाला चौक

बाता
मंदिर वाला चौक

कैलरम
शिव मंदिर वाला चौक

दुमाड़ा
पंचायत घर के पास चौक

बाहमनीवाला
सामान्य चौपाल वाला चौक

शिमला
तिहाई पत्ती चौक

कोलेखां
सामान्य चौपाल के पास चौक

ढुंडवा
सामान्य चौपाल के पास चौक

हरिपुरा
सामान्य चौक

दुब्बल
शिव मंदिर

सिनंद कैथली व सिंह पत्ती चौक

चौशाला
खेड़े वाला चौक

जुलानी खेड़ा
मंदिर वाला चौक

कुराड़
पंजाब नैशनल वाला चौक

खेड़ी लांबा
सामान्य चौपाल वाला चौक

बड़सीकरी खुर्द
सामान्य चौपाल वाला चौक

बड़सीकरी कलां
ब्राह्ममण वाला चौक

कमालपुर
काठावाली चौपाल वाला चौक

मटौर
देवी लाल चौक

रामगढ़ पांडवा सामान्य चौपाल वाला चौक

खरक पांडवा सेहदापत्ती चौक

पिंजूपुरा गोस्वामी चौपाल वाला चौक

वजीर नगर शिवमंदिर चौक

नरवलगढ़
स्कूल वाली मेन गली का चौक

बालू गादड़ा
सामान्य चौपाल के पास चौंक

बालू रामडि़या ग्राम सचिवालय मंडी में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed