फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pit in the middle of the road is becoming a cause of trouble in Faral.

Kaithal News: फरल में सड़क के बीच गड्ढा बन रहा परेशानी का सबब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Pit in the middle of the road is becoming a cause of trouble in Faral.
पूंडरी। गांव फरल के मुख्य बस स्टैंड से पूंडरी की ओर जाते हुए शराब के ठेके के पास सड़क के बीच में लगभग डेढ़ फीट का गहरा गड्ढा वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों की मानें तो जानकारी के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ऋषि राणा, सतीश राणा, कर्ण राणा, संदीप राणा, प्रेम शर्मा, भीम शर्मा, देशराज कंबोज, बिशपाल राणा व रोहताश ने बताया कि मुख्य सड़क पर यह गड्ढा पड़े हुए काफी दिन बीत चुके हैं। इस गड्ढे की वजह से कई वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। रविवार को भी यहां एक कार गड्ढे को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराने से बाल-बाल बची। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के बीचों बीच इतने बड़े गड्ढे का अनुमान नहीं लग पाता और वाहन चालक हादसे का शिकार हो जाता है। सड़क पर तेज गति से दौड़ते वाहन चालकों को गड्ढा दिखाई पड़ने से वाहन चालक या तो अचानक ब्रेक लगाता है या फिर गड्ढे से बचने का प्रयास करता है। इस दौरान कई बार वह हादसे का शिकार हो जाता है। संबंधित विभाग के आलाधिकारी भी हर रोज इस सड़क से होकर अपने कार्यालय में जाते हैं। बावजूद इसके इस समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई मोटरसाइकिल सवार यहां पर चोटिल हो चुके हैं। गनीमत यह रही कि अभी तक किसी की जान नहीं गई। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग उठाई कि केवल इस गड्ढे को ही नहीं, बल्कि इस पूरी सड़क पर बने गड्ढों को शीघ्र भरा जाए। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह समस्या आज ही उनके संज्ञान में आई है। सोमवार को इस गड्ढे को भरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed