फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pistol made on the head porn video

सिर पर पिस्तौल तानकर व कपड़े निकलवाकर बनाई अश्लील वीडियो, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Pistol made on the head porn video
कैथल। खरक पांडवा गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर कुछ लोगों ने उसके सिर पर पिस्तौल तान कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। भुक्तभोगी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खरक पांडवा गांव निवासी बलवान सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर को गांव के ही बलकार, गेजा, सतीश, सोनू, मंजीत, बिंद्र, राहुल, बसाऊ, सुनील, जींद निवासी मंजीत और एक महिला ने उसके खेत में आकर उसके साथ मारपीट की। उसका फोन तोड़ दिया और उसकी जेब से 25 हजार रुपये निकाल लिए। बताया कि मंजीत ने उसके सिर पर पिस्तौल तान दी और उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो भी बनाई। आरोपियों ने उसके साथ किसी पुरानी बात की रंजिश में मारपीट की है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में रोहेड़ियां निवासी सतपाल ने बताया कि तीन मार्च को वह और उसका बेटा विशाल कुतुबपुर रोड स्थित उनकी करियाने की दुकान पर मौजूद थे। उसी समय आरोपी अभिषेक, सीलू, गोदू, राहुल और रमन गंडासी और लाठी लेकर आए। सभी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोग शोर सुनकर एकत्रित हुए तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed