{"_id":"622500eb3153ac283566f4f7","slug":"pistol-made-on-the-head-porn-video-kaithal-news-knl1010632192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर पिस्तौल तानकर व कपड़े निकलवाकर बनाई अश्लील वीडियो, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर पिस्तौल तानकर व कपड़े निकलवाकर बनाई अश्लील वीडियो, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
कैथल। खरक पांडवा गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर कुछ लोगों ने उसके सिर पर पिस्तौल तान कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। भुक्तभोगी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में खरक पांडवा गांव निवासी बलवान सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर को गांव के ही बलकार, गेजा, सतीश, सोनू, मंजीत, बिंद्र, राहुल, बसाऊ, सुनील, जींद निवासी मंजीत और एक महिला ने उसके खेत में आकर उसके साथ मारपीट की। उसका फोन तोड़ दिया और उसकी जेब से 25 हजार रुपये निकाल लिए। बताया कि मंजीत ने उसके सिर पर पिस्तौल तान दी और उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो भी बनाई। आरोपियों ने उसके साथ किसी पुरानी बात की रंजिश में मारपीट की है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
एक अन्य मामले में रोहेड़ियां निवासी सतपाल ने बताया कि तीन मार्च को वह और उसका बेटा विशाल कुतुबपुर रोड स्थित उनकी करियाने की दुकान पर मौजूद थे। उसी समय आरोपी अभिषेक, सीलू, गोदू, राहुल और रमन गंडासी और लाठी लेकर आए। सभी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोग शोर सुनकर एकत्रित हुए तो आरोपी वहां से फरार हो गए।