फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pilani school wins first prize on water management

Kaithal News: पिलनी स्कूल ने जल प्रबंधन पर जीता प्रथम पुरस्कार

Sat, 30 Aug 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Pilani school wins first prize on water management
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में पर्यावरण विज्ञान पर एक खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में पूंडरी खंड के 36 विद्यालयों के कक्षा नौ से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंगला ने किया।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में प्रदर्शनी का उद्देश्य पर्यावरण को लेकर जागरूकता पैदा करना है।विद्यार्थियों ने स्वयं की आरे से तैयार किए गए मॉडल के माध्यम से हरित एवं नवीकरण ऊर्जा, प्रदूषण को रोकने के उपाय एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में अभिनव विचार प्रदर्शित किए।
विज्ञापन


राजकीय उच्च विद्यालय पिलनी के छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने जल प्रबंधन के ऊपर सुंदर प्रस्तुति की।दूसरा स्थान पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाई को मिला। पाई के छात्रों ने सौर शहर का मॉडल प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने नवीकरण ऊर्जा से प्रदूषण कम करने के महत्व को बताया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी की छात्राओं ने दूषित जल के पुनः चक्रीकरण का मॉडल प्रस्तुत किया और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले विद्यालय को आठ हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय को छह हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यालय को चार हजार का पुरस्कार दिया गया। सांत्वना पुरस्कार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसल ने जीता और उन्हें दो हजार का इनाम दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के लिए रिफ्रेशमेंट का भी प्रबंध किया गया था।



निर्णायक मंडल की भूमिका सुषमा रानी पीजीटी बायोलॉजी, अश्वनी सैनी पीजीटी भौतिक विज्ञान, अजय शर्मा रसायन विज्ञान ने निभाई।

————

संवाद न्यूज एजेंसी

पूंडरी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पूंडरी में खंड स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें खंड के 36 विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंगला ने किया।


उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण के इस दौर में विद्यार्थियों को नई तकनीकों और विचारों के माध्यम से समाज में पर्यावरण जागरूकता फैलानी चाहिए।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने बनाए अभिनव मॉडल्स प्रस्तुत किए-

हरित व नवीकरणीय ऊर्जा

प्रदूषण रोकने के उपाय

प्राकृतिक खेती

जल प्रबंधन आदि।

परिणाम:

प्रथम स्थान: राजकीय उच्च विद्यालय, पिलनी — जल प्रबंधन पर शानदार प्रस्तुति।

द्वितीय स्थान: पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाई — सौर ऊर्जा से प्रदूषण कम करने का मॉडल।

तृतीय स्थान: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पूंडरी — दूषित जल के पुनः चक्रीकरण का मॉडल।

सांत्वना पुरस्कार: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसल।



पुरस्कार राशि:

प्रथम -8,000 रुपये

द्वितीय -6,000 रुपये

तृतीय - 4,000 रुपये

सांत्वना -2,000 रुपये

निर्णायक मंडल में सुषमा रानी (पीजीटी बायोलॉजी), अश्वनी सैनी (पीजीटी फिजिक्स) और अजय शर्मा (पीजीटी केमिस्ट्री) शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों व अध्यापकों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed