फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pi wins cricket tournament title; Khanpur team finishes as runner-up.

Kaithal News: पाई ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब, खानपुर की टीम रही उपविजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Pi wins cricket tournament title; Khanpur team finishes as runner-up.
प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए ​खिलाड़ी।
कैथल। गांव बड़सीकरी खुर्द में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब पाई की टीम ने अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पाई की टीम ने खानपुर की टीम को हराकर कप पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। चौकों और छक्कों के बीच गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने अपनी पसंदीदा टीमों का उत्साह बढ़ाया। बाबैन व मलिकपुर की टीम ने तीसरा व चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


विजेता को 2.22 लाख, उपविजेता को 1.11 लाख
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 2 लाख 22 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। उपविजेता टीम को 1 लाख 11 हजार 11 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली बाबैन और मलिकपुर की टीमों को 31-31 हजार रुपये दिए गए। पांचवें स्थान पर रहने वाली टीम के लिए 5100 रुपये का पुरस्कार रखा गया। आयोजकों की ओर से खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए भी कई पुरस्कार रखे गए थे।
विज्ञापन


अजय पाई बने प्लेयर ऑफ द सीरीज, बाइक से सम्मानित
पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले पाई के खिलाड़ी अजय पाई को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्हें पुरस्कार के रूप में बाइक दी गई। वहीं अलग-अलग मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। प्लेयर ऑफ द मैच रहने वाले खिलाड़ियों को 32 इंच की एलईडी देकर सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों में खास उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय शेरखां खेड़ी समेत कई लोग रहे मौजूद
प्रतियोगिता के दौरान विजय शेरखां खेड़ी, रोहताश और विक्रम ढुल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन मलकित, विक्रम ढुल और शिलू ढुल ने किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया और पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ मुकाबले खेले। फाइनल के बाद विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed