फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Physical counseling will start from today

Kaithal News: आज से ही शुरू होगी फिजिकल काउंसलिंग

Fri, 07 Jul 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 07 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Physical counseling will start from today
कैथल। आईटीआई में दाखिले के लिए सात जुलाई से दूसरी वरीयता सूची कम सीट अलॉटमेंट जारी होगी। वरीयता सूची में नाम आने वाले युवा आज ही संबंधित आईटीआई में जाकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाते हुए दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आईटीआई कैथल को पहली वरीयता सूची में 606 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई थी, जिनमें से मात्र 200 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है। ऐसे में संस्थान में अभी 1000 सीट बकाया हैं। इसी प्रकार से दूसरे आईटीआई में भी करीब 80 प्रतिशत सीट खाली हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि विभाग इस बार दूसरी वरीयता सूची में भी रिक्त सीटों के प्रति 50 प्रतिशत से अधिक सीट अलॉट की जाएंगी।
विज्ञापन

सीट अलॉट पर दाखिला न लेने पर देना होगा जुर्माना
दूसरी मेरिट सूची में जिन उम्मीदवारों का नाम आया है और वह दाखिल लेने के लिए संस्थान में नहीं पहुंचा तो इसके बाद अगली काउंसलिंग में शामिल होना चाहता है तो युवा को 500 तथा युवतियों को 250 रुपये का जुर्माना देना होगा। बताया जा रहा है कि ऐसी स्थिति में अन्य आवेदकों की सीट खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा शेडयूल-
दूसरी मेरिट सूची कम सीट अलाटमेंट : सात जुलाई
दूसरी वरीयता सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच करना : सात से 11 जुलाई
दस्तावेज जांच उपरांत फीस जमा कराने : सात से 12 जुलाई
राजकीय आईटीआई कैथल के प्राचार्य सतीश मच्छाल ने कहा कि आइटीआइ में दाखिला प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को दूसरी वरीयता सूची जारी होगी। पहली सूची में जिनका नाम नहीं आया, उन्हें दूसरी सूची में नाम आने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को सीट अलॉट होते ही बिना इंतजार किए दाखिला लेना चाहिए।



स्नातक के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन

कैथल। आरकेएसडी काॅलेज में जारी स्नातक प्रथम वर्ष की तीनों संकायों के विभिन्न 15 कोर्स की निर्धारित 2170 सीटों के लिए 4217 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 07 जूलाई अंतिम तिथि है। संभावना है कि आवेदन की संख्या 4500 को पार कर जाएगी।

अब तक प्राप्त आवेदन-

कक्षा सीटें आवेदन

बीए 560 2690

बीएससी लाइफ साइंस

एडेड 80 188

स्वपोषित 80 54

बीएससी फिजिकल साइंस

एडेड 140 341

स्वपोषित 120 140

बीकाॅम एडेड 160 440

स्वपोषित 80 167

बीसीए स्वपोषित 70 353

बीबीए स्वपोषित 70 193

बी वोकेशनल स्वपोषित 30 21

कुल सीटें 1390



सांयकालीन सत्र सीटें आवेदन

बीए स्वपोषित 380 303

बीकाॅम स्वपोषित 220 112

बीकाॅम आनर्स् स्वपोषित 60 91

बीकाॅम टैक्स स्वपोषित 60 9

बीकाम इंश्योरेंस स्वपोषित 60 8

कुल सीटें 780



राजकीय महिला महाविद्यालय चीका-

बीए 240 377

बीकाॅम 80 49

बैचलर लाइफ साइंस 20 22

बीएएमसी 40 05

बैचलर फिजिकल साइंस 40 22

बीटीएम 40 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed