फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   PG admissions in RKSD are in the final stage

Kaithal News: आरकेएसडी में पीजी के दाखिले अंतिम चरण में

Tue, 12 Aug 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
PG admissions in RKSD are in the final stage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर ने बताया कि 13 अगस्त तक बिना विलंब शुल्क के दाखिला लिया जा सकता है। इसके बाद 100 रुपये प्रतिदिन लेट फीस के साथ ही प्रवेश मिलेगा।

गौरतलब है कि महाविद्यालय में पीजी स्तर पर कुल 476 सीटें हैं, जिनमें अब तक 183 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इनमें 144 छात्राएं और 39 छात्र शामिल हैं, जो दर्शाता है कि छात्राओं की भागीदारी अधिक उत्साहजनक रही है।
विज्ञापन


डॉ. पाराशर ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय पर दाखिला लेने की अपील की, ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।

उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षक और आधुनिक सुविधाओं के कारण यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं। दूर-दराज़ के छात्रों की सुविधा के लिए प्रवेश प्रक्रिया को सरल और ऑनलाइन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटों की स्थिति

कोर्स
सीटें
दाखिला
एमए अंग्रेजी
50
39
एमए हिंदी
50
18
एमए राजनीति विज्ञान
50
37
एमएससी गणित
50
08
पीजीडी योगा
40
09
सांध्यकालीन सत्र


एमए अर्थशास्त्र
40
14
एमकॉम
72
34
एमए अंग्रेजी
40
01
एमए राजनीति विज्ञान
44
19
पीजीडीसीए
40
04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed