{"_id":"69e555e2961e814a9c0c7164","slug":"petrol-pump-attacked-with-cement-blocks-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148175-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पेट्रोल पंप पर सीमेंट के ब्लॉकों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पेट्रोल पंप पर सीमेंट के ब्लॉकों से हमला
Mon, 20 Apr 2026 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 20 Apr 2026 03:53 AM IST
विज्ञापन
कैथल। न्यू करनाल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर ई-रिक्शा चालकों ने सीमेंट के ब्लॉकों से हमला कर दिया।
घटना उस समय हुई जब पंप कर्मचारियों ने चालकों को पंप के सामने ई-रिक्शा खड़े करने से मना किया। इस बात से नाराज होकर चालक की बहस हो गई और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक सवारियां लेने के लिए पंप के सामने ही वाहन खड़ा कर रहे थे, जिससे आने-जाने वाले लोगों और ग्राहकों को परेशानी हो रही थी।
कर्मचारियों ने उन्हें रास्ता खाली रखने और सवारियां आगे-पीछे उतारने के लिए कहा। इसी बात पर एक चालक ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। चालकों ने सड़क पर पड़े सीमेंट के भारी ब्लॉकों को उठाकर पंप की ओर फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने पंप की मशीनों और कर्मचारियों को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी की। हालांकि, ब्लॉक भारी होने के कारण मशीनों तक नहीं पहुंच पाए, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। कर्मचारी समय रहते पीछे हट गए और खुद को सुरक्षित कर लिया।
घटना के बाद कर्मचारियों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी अपने ई-रिक्शा छोड़कर फरार हो चुके थे। पंप संचालक युद्धवीर सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा चालक अक्सर पंप के सामने वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे ट्रैफिक बाधित होता है और कई बार ग्राहकों के साथ भी उनका विवाद हो जाता है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संवाद