फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Permission granted for special repair work

Kaithal News: कैथल-चीका रोड पर विशेष मरम्मत के कार्य को मिली अनुमति

Thu, 25 May 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 May 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Permission granted for special repair work
कैथल/गुहला-चीका। गुहला हल्का के लोगों के लिए राहत भरा समाचार है। कई सालों की मांग के बाद अब कैथल-चीका रोड पर विशेष मरम्मत की अनुमति मिली है। इसके बाद अब जल्द ही कैथल-चीका रोड पर मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। इससे वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कैथल-पटियाला मार्ग पर फोरलेन सड़क बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 129 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। वहीं, इसकी मरम्मत के लिए आए नौ करोड़ रुपये के विशेष टेंडर को मुख्यालय में एससीएस की तरफ से रोक लिया गया था। इसके बाद टेंडर लगाने में तकनीकी समस्या आई थी। अब मुख्यालय ने लोक एवं निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता को इस सड़क के लिए लगे टेंडर के तहत वर्क आर्डर जारी करने के दिशा-निर्दश जारी किए हैं। कैथल से चीका तक सड़क का निर्माण पर लगी रोक के समाचार को ‘अमर उजाला’ ने 30 अप्रैल को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब इस समाचार के प्रकाशित होने के बाद मुख्यालय ने नए आदेश जारी किए हैं। इस सड़क पर निर्माण न होने पर चीका की सड़क सुरक्षा मंच ने दो दिन पहले ही शहीद उद्यम सिंह चौक पर तीन घंटे तक सांकेतिक धरना दिया था। इस धरने में मंच के सदस्यों ने छह जून तक चीका-कैथल मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करने का समय दिया था। सड़क का निर्माण छह जून तक शुरू न होने की स्थिति में सात जून को चीका बंद करने का एलान किया है। इससे पहले भी मंच के सदस्यों ने फरवरी व मार्च माह में लगातार 40 दिन तक धरना देकर क्रमिक अनशन किया था। इस पर विधायक ईश्वर सिंह के आश्वासन के बाद इस अनशन को समाप्त किया।
विज्ञापन

लोक एवं निर्माण विभाग गुहला के उपमंडल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कैथल-चीका मार्ग पर सड़क के निर्माण के लिए टेंडर को लेकर कुछ तकनीकी समस्या थी। अब मुख्यालय की तरफ से इस समस्या को दूर किया गया है। अब अगले 10 से 12 दिन के भीतर यह कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed