फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Performances captivated the youth festival

Kaithal News: युवा महोत्सव में प्रस्तुतियों से बांधा समां

Tue, 04 Nov 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Performances captivated the youth festival
जिला युवा महोत्सव में संबोधित करते शुगर मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। राजकीय आईटीआई कैथल में सोमवार को जिला युवा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, संगीत और साहित्यिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। प्रतियोगिताएं देर शाम तक चलती रहीं। विजेताओं की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान आठ विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं—ग्रुप सॉन्ग, ग्रुप डांस, ग्रुप फोक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, कविता लेखन, कहानी लेखन, निबंध लेखन और विज्ञान मेले में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। करीब 400 से अधिक प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महोत्सव के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष कर्मवीर कौल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शुगर मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार और उद्योगपति नरेंद्र मिगलानी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि कर्मवीर कौल ने कहा कि आज के युवाओं में असीम क्षमता है, बस उन्हें उचित मंच और दिशा देने की जरूरत है। ऐसे आयोजन युवाओं को आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व का अनुभव कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच संचालन रणधीर सिंह ढांडा और नरेश कुमार ने किया, जबकि निर्णायक मंडल में डॉ. कुलदीप आर्य, डॉ. अनिल भारती, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, श्याम सुंदर गौड़, डॉ. विजय चावला आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन में एनसीसी अधिकारी जोगिंदर सिंह, एनएसएस अधिकारी शमशेर सिंह, अधीक्षक सोहनलाल, वर्ग निदेशक संजय वर्मा, संजीव कुमार, सतीश कुमार, राजवीर सिंह, प्रमोद कुमार, रविकेश, संदीप रावीश, निशांत दांगी, पूनम, मोनिका और नरेंद्र आदि का अहम योगदान रहा।

जिला युवा महोत्सव में संबोधित करते शुगर मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार

जिला युवा महोत्सव में संबोधित करते शुगर मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार

जिला युवा महोत्सव में संबोधित करते शुगर मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार

जिला युवा महोत्सव में संबोधित करते शुगर मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार

जिला युवा महोत्सव में संबोधित करते शुगर मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार

जिला युवा महोत्सव में संबोधित करते शुगर मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार

जिला युवा महोत्सव में संबोधित करते शुगर मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार

जिला युवा महोत्सव में संबोधित करते शुगर मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार

जिला युवा महोत्सव में संबोधित करते शुगर मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार

जिला युवा महोत्सव में संबोधित करते शुगर मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article