{"_id":"6acbee2dbb6e429744031bf8","slug":"two-players-from-khedi-sheru-selected-at-the-national-level-kaithal-news-c-245-1-kht1014-156413-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेड़ी शेरू के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेड़ी शेरू के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। कोच
कसान। खेल मैदान में लगातार अभ्यास, मेहनत और कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो गांवों की प्रतिभाएं भी बड़े मंच तक पहुंच सकती हैं। गांव खेड़ी शेरू की खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने चीका में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर यह साबित किया है।
नर्सरी की कुंजन और रमन कौर ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। अब दोनों खिलाड़ी तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कैथल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
उनकी इस उपलब्धि से गांव और खेल नर्सरी में खुशी का माहौल है। खेल नर्सरी के प्रशिक्षक अमरदीप ने बताया कि कुंजन ने अंडर-14 आयु वर्ग में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 600 मीटर दौड़, 60 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीन स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर कुंजन ने प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन
वहीं रमन कौर ने अंडर-17 आयु वर्ग की पेंटाथलॉन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन नर्सरी के लिए बड़ी उपलब्धि है।
अन्य खिलाड़ियों ने भी जीते पदक : प्रतियोगिता में नर्सरी के दूसरे खिलाड़ियों ने भी प्रतिभा दिखाई। सचिन ने अंडर-16 आयु वर्ग में जेवलिन थ्रो और 200 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया। अनूप ने अंडर-16 वर्ग की 80 मीटर बाधा दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अक्षय ने सीनियर वर्ग की लंबी कूद में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अभिनव ने 600 मीटर और 60 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।