फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   People's health deteriorating after flood

बाढ़ के बाद बिगड़ रही सेहत: दो दिन में डायरिया के मिले 114 केस, बुखार से संक्रमित मिले 281 लोग

Tue, 18 Jul 2023 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Updated Tue, 18 Jul 2023 02:08 AM IST
सार

पिछले दो दिन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से की गई जांच में अब तक डायरिया के 114 केस मिल चुके हैं। बुखार से भी 281 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।

विज्ञापन
People's health deteriorating after flood
घग्घर नदी का घटता जल स्तर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कैथल के गुहला-चीका क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत अब बाढ़ ग्रस्त गांवों में विभाग की 64 टीमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। इसमें पांच मोबाइल टीमें भी शामिल हैं। वहीं, अब इन क्षेत्रों में डायरिया भी फैल चुका है।

विज्ञापन


सोमवार को दूसरे दिन डायरिया के 58 व बुखार के 164 मरीज मिले हैं। जबकि रविवार को डायरिया के 56 व बुखार के 117 मरीज मिले हैं। दूसरे दिन अन्य बीमारियों के भी 1163 मरीज मिले हैं। इसमें खुजली, दाद व त्वचा के अन्य रोग शामिल हैं।
विज्ञापन


उधर, पिछले दो दिन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें 6139 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर चुकी है। अब तक करीब 1015 पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि विभाग टीमें अलर्ट मोड पर हैं। यहां पर फॉगिंग से लेकर अन्य बचाव कार्य शुरू करवाएं गए हैं। प्रयास है कि डेंगू के मच्छरों के लारवे को खत्म किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed