फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People struggling with water shortage in Nanakpuri jammed

नानकपुरी में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
People struggling with water shortage in Nanakpuri jammed
People struggling with water shortage in Nanakpuri jammed - फोटो : Kaithal
नानकपुरी कालोनी में पेयजल समस्या से आजिज लोगों ने छह घंटे तक जाम लगाकर रोष प्रदर्शन किया। सायं सात बजे तक जाम लगाने की योजना बनाकर लोग सड़क पर बैठे थे। बाद में नगर परिषद अधिकारियों के आश्वासन के बाद छह घंटे चले जाम को खोल दिया गया।
विज्ञापन

जाम लगा रहे कॉलोनी वासियों मुख्य संरक्षक वार्ड नंबर 3 कल्याण समिति सतपाल शर्मा, धर्म सिंह, रमेश, श्यामलाल, वेद प्रकाश गंगा, अरुण, कुलदीप रंगा, सरदार गुरमीत सिंह, सिंधा, भतेरी, बीरमती, रामकली, मामो व दर्शनी ने बताया कि लंबे समय से कॉलोनी में पीने के पानी की समस्या आड़े आ रही है। यहां लोगों को सीवरेज का पानी पीना पड़ रहा है। यहां तक कि कपड़े धोने के लिए स्वच्छ पेयजल नहीं है। लोगों का आरोप है कि यहां करोड़ों रुपये की लागत से नई पाइप लाइन बिछाई गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी लोगों को गंदा पानी पीना पड़ रहा है। यहां पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी बरसात में सीवरेज ओवरफ्लो हो जाते हैं। लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। उनके घरों में पेयजल पहुंच नहीं पा रहा है। इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग को सूचित किया गया, लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं हो पाया है। मजबूरन उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा। अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं। उनको टरका रहे है। उन्होंने बताया कि पेयजल लेने के लिए सुबह शाम पड़ोसियों के घर जाना पड़ता है, जहां सबमर्सिबल लगे हों। इस प्रकार से करीब दो महीनों से लोग परेशान है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनके घरों में पेयजल नहीं पहुंचा तो वे दोबारा प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे और दोबारा भी जाम लगाएंगे। इसके बाद मौके पर पहुंचे एक्सईएन हिमांशु लाटका ने लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों ने जाम खोल दिया। नगर परिषद के एक्सईएन हिमांशु ने बताया कि 18 अगस्त को बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें पब्लिक हेल्थ व नप के अधिकारी हिस्सा लेंगे। जहां भी समस्या है उससे दुरुस्त कराया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed