फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   people, protest, sp house, kaithal

हमलावरों की नहीं हुई गिरफ्तारी तो घायल को लेकर एसपी आवास पर बिछाई चारपाई

Sun, 06 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 06 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
people, protest, sp house, kaithal
घायल को एसपी आवास के बाहर लिटाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झगड़े में घायल व्यक्ति को परिवार के सदस्यों ने एसपी आवास के बाहर चारपाई पर लिटाकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह घायल व उसके परिजनों को वापस भेजा।
विज्ञापन


राशन लेकर गया था पीड़ित, हमला कर तोड़ दी टांगें
प्यौदा रोड निवासी घायल व्यक्ति की बेटी कृति, सुमन, प्रीति ने बताया कि वह चार बहनें है। जिन एक इकलौता भाई है। वह भी बीमार है। परिवार में एकमात्र सहारा केवल उसके पिता दलबीर सिंह हैं। 30 सितंबर को वह गांव सौंगल में डिपो का राशन उतारने के लिए गए थे। गांव सौंगल व हरसोला के बीच में पांच लोगों ने उन पर लाठी, गंड़ासी से हमला कर दिया। जिसमें उनकी दोनों टांगों टूटी हुई है। घायल की बेटियों ने बताया कि उन्होंने हमला करने वाले व्यक्तियों का नाम भी लिया है। लेकिन पुलिस एक महीने से अधिक होने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पुलिस व हमला करने वाले व्यक्तियों द्वारा धमकाया जा रहा है। समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बार-बार आ रही धमकियों से उनका परिवार दहशत में है। इससे पहले वह लघु सचिवालय में भी कई बार एसपी से मिले है।
विज्ञापन


एसपी आवास के बाहर लिटाया, बैनर लेकर की हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
शनिवार दोपहर बाद घायल दलबीर सिंह को लेकर उसकी पत्नी व तीन बेटियां एसपी आवास के बाहर पहुंची। जहां चारपाई पर उसे लिटाकर हाथों में बैनर लेकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। परिवार को इस हालत में देखकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन देकर वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि बताया कि पीड़ितों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर एसपी कैंपस के आगे से उठा दिया था। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed