फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   people protest, shopkeeper, road jam, kaithal

लगातार हो रही चोरी से भड़के दुकानदार, नेशनल हाइवे पर लगाया जाम

Fri, 10 Feb 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 10 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
people protest, shopkeeper, road jam, kaithal
चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लगा दिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैथल रोड पर स्थित रेडिमेड स्टोर से करीब चार लाख की चोरी होने से खफा दुकानदारों ने चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार चंद्रमोहन बिश्नोई और थाना प्रभारी महावीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। आधे घंटे तक लगे जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियां हुईं।
विज्ञापन


पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि पिछले करीब दो वर्ष से वह नेशनल हाइवे पर कपड़ों का व्यवसाय कर रहा है। चोर गिरोह ने दुकान के पिछवाड़े से रोशन दान के माध्यम से सेंध लगाकर करीब चार लाख के सामान पर हाथ साफ किया। दुकान में तोडफ़ोड़ की गई और सेट अप बाक्स सहित कुछ अन्य सामान ले उड़े। दुकानदारों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं पिछले कुछ समय से जारी है। चोर मुख्य रूप से रेडिमेड स्टोरों को टारगेट बना रहे है। जब नेशनल हाइवे पर यह हालात है तो पुलिस पेट्रोलिंग से अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन


इस प्रकार की कार्यप्रणाली से दुखी दुकानदारों ने ठोस कार्रवाई के लिए नेशनल हाइवे जाम लगाने का निर्णय लिया। कैंची चौक पर प्रदर्शन के दौरान चारों मार्गों पर कुछ समय के लिए वाहनों की कतार लगी रही। काफी मशक्त के बाद तहसीलदार और थाना प्रभारी के आश्वासन पर दुकानदारों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed