फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People of the city came out in support of the councillor representative

Kaithal News: पार्षद प्रतिनिधि के समर्थन में उतरे शहर के लोग

Tue, 10 Jun 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
People of the city came out in support of the councillor representative
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। नगर पालिका चीका के वार्ड नंबर-7 से पार्षद प्रतिनिधि विजय गोयल पर जानलेवा हमला और फिर उन्हीं के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराए जाने पर शहरवासियों में आक्रोश है। इसी के चलते सैकड़ों की संख्या में लोग चीका थाना प्रभारी बलबीर सिंह से मिले और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर नगर पार्षद एवं पूर्व चेयरमैन तरसेम गोयल, पार्षद दलबीर सीड़ा, काला पहलवान, राजेश ठाकुर, रेखा रानी, बब्बू, तथा पार्षद प्रतिनिधि गुरदीप अंटाल भी मौजूद रहे। इन्होंने आरोप लगाया कि विजय गोयल पर किया गया हमला पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा है।
विज्ञापन


पार्षदों ने बताया कि हाल ही में नगर पालिका के 12 पार्षदों ने डीसी कैथल को उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए शपथ पत्र सौंपा था। आरोप लगाते हुए कहा कि इसी वजह से नाराज होकर विजय गोयल पर हमला करवाया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और निर्णय लेने का अधिकार है, लेकिन विरोधी पक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दबाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकियों और झूठे आरोपों का विरोध ः पार्षदों ने कहा कि निहत्थे पार्षद प्रतिनिधि पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उल्टा विजय गोयल के खिलाफ ही एससी/एसटी एक्ट के तहत झूठी शिकायत दी गई, जो सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री तक से मिलने में भी संकोच नहीं किया जाएगा।


विजय गोयल पर हमले के बाद दोनों पक्षों से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। विजय गोयल की ओर से जो लोग मिले थे, उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है। - बलबीर सिंह, थाना प्रभारी, चीका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed