{"_id":"64ea56e8d391eac1dc06b606","slug":"people-of-batta-village-sat-on-hunger-strike-kaithal-news-c-18-1-knl1004-205434-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बात्ता गांव के लोग बैठे भूख हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बात्ता गांव के लोग बैठे भूख हड़ताल पर
विज्ञापन
कलायत। क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज संघर्ष कमेटी के तत्वावधान में कलायत में राज्य स्तरीय अनिश्चित कालीन धरना के दूसरे दिन शनिवार को बात्ता गांव के 11 युवक भूख हड़ताल पर बैठे। चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा के पास चल रहे प्रदर्शन में प्रदेश के अनेक गांवों से राजपूत समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उपाध्यक्ष सलिंद्र राणा ने कहा कि कैथल में सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा अनावरण के विरोध में आवाज उठा रहे समाज के लोगों पर 19 जुलाई को किए गए निर्मम लाठीचार्ज से समाज में रोष है। राजपूत समाज के निर्दोष लोगों पर निर्मम लाठीचार्ज व उनके समाज के इतिहास से हो रही छेड़छाड़ के विरोध में पूरे प्रदेश के राजपूत एक हैं। इस मुद्दे को लेकर सकल राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने पांच सूत्रीय मांग पत्र तैयार किया है।
साथ ही चेतावनी दी गई कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती तक तक राज्य स्तरीय प्रदर्शन कलायत में जारी रहेगा। गांव बात्ता के जो लोग भूख हड़ताल पर बैठे उनमें दीपक सूर्यवंशी, सुमेर राणा, योगेश राणा, रवि राणा, नकुल, पिंटू राणा, मनीष राणा, कृष्ण राणा, मुकेश राणा, कुशलपाल व उज्जवल राणा शामिल रहे। उन्होंने कहा कि धरने में हर रोज एक गांव के प्रतिनिधि ही भूख हड़ताल पर बैठेंगे। रविवार को इस मामले में बैठक होगी, जिसमें कमेटी द्वारा कठोर निर्णय लिए जाएंगे। संवाद