फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People faced problems due to strike

Kaithal News: हड़ताल से जनता ने झेली परेशानी

Sat, 17 Feb 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 Feb 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
People faced problems due to strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारी संगठनों सहित अन्य कर्मचारी संगठनों के कर्मियों ने शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल की। इसके तहत हड़ताल का सबसे अधिक असर रोडवेज विभाग में देखने मिला। इस दौरान रोडवेज की महज 30 प्रतिशत बसों का ही संचालन हो पाया। रोडवेज की बसें महज स्थानीय रूटों पर ही चली। इस कारण यात्रियों को भटकना पड़ा।

इसके साथ ही जिले में किसान संगठनाें ने कलायत, हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर तितरम मोड़ व कुलतारण गांव में खनौरी मार्ग पर गढ़ी पाडला में जाम लगाया। यह जाम सुबह नौ से लेकर शाम चार बजे लगाया। जाम के दौरान किसान संगठनों के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उधर, अधिवक्ताओं ने भी अपना कामकाज बंद रखा। जिला नागरिक अस्पताल में लैब तकनीशियन भी हड़ताल में शामिल रहे। हालांकि बाजार में भारत बंद का अधिक असर देखने को नहीं मिला। सब्जी मंडी में भी सामान्य दिनों की तरह माल की आपूर्ति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी कार्यालयों में नहीं हो पाए काम ः देशव्यापी हड़ताल का असर सरकारी कार्यालयों में देखने को मिला। इस कारण बिजली निगम के कार्यालय और नगर परिषद व नगर पालिकाओं में पहुंचे लोगों को हड़ताल के कारण दिक्कत हुई। इस दौरान यहां पर अपने विभिन्न कार्याें के लिए पहुंचे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

वहीं, जिला नागरिक अस्पताल में भी कुछ कर्मियों के हड़ताल में शामिल होने के चलते यहां पर मरीजों ने परेशानियां झेली। अस्पताल में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम संख्या में सैंपल लिए गए।
धरने के बावजूद रोडवेज का दावा, चलाई 105 बसें

देशव्यापी हड़ताल के तहत रोडवेजकर्मियों ने बस स्टैंड के मुख्य गेट पर बैठकर ही धरना दिया। हड़ताल के कारण लंबे रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पाया। इसमें दिल्ली, पानीपत और यमुनानगर शामिल है।

जबकि रोडवेज प्रबंधन ने दावा करते हुए बताया कि 105 बसें कैथल डिपो की ओर से स्थानीय रूटों पर चलाई गई हैं। बता दें कि कैथल डिपो में करीब 195 बसें हैं। इसमें से यह बसें ही चल सकीं।
पदाधिकारी बोले, सरकार कर रही है गलत

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के जिला प्रधान महाबीर चहल नरड़ ने बताया कि किसानों को सरकार बेवजह परेशान करी है। किसान तो केवल एमएसपी कानून बनाने की मांग के तहत अपना हक मांग रहा है इसलिए किसान दिल्ली पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से अपना प्रदर्शन करना चाहते है, लेकिन प्रदेश सरकार ने पंजाब के किसानों को रोक कर बहुत गलत किया गया है। नरड़ ने बताया कि शुक्रवार को चढूनी गुट से जुड़े किसान काफी मात्रा में पिहोवा के थाना टोल पर दिए गए धरने में शामिल हुए। अब शहर में शनिवार को ट्रैक्टर मार्च निकालकर किसानों की शक्ति का एहसास सरकार को करवाया जाएगा।
परेशानी, यात्रियों की जुबानी
यात्री अजय कुमार तितरम ने बताया कि उसे एक परीक्षा देने के लिए चंडीगढ़ जाना था। देशव्यापी हड़ताल के चलते सरकारी बस सेवा बहुत कम संचालित हुई। इसके तहत चंडीगढ़ के लिए बस नहीं मिली। किसान आंदोलन के चलते सैंकड़ों लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी सरकार से मांग है कि बातचीत से समाधान कर किसानों से सड़क खाली करवाए।


यात्री सोहन ने बताया कि वह यूपी का निवासी है। उसे सहारनपुर जाना है, लेकिन देशव्यापी हड़ताल के कारण लंबे रूटों की बसों का संचालन बंद रहा। इस कारण काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे का इंतजार करने के बाद कुरुक्षेत्र के लिए बस मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed