फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People coming from half a dozen villages forced to pass through dirty water

आधा दर्जन गांवों से आने जाने वाले लोग गंदे पानी से गुजरने को मजबूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
People coming from half a dozen villages forced to pass through dirty water
गांव खरौदी में गंदे पानी की निकासी बुरी तरह से ठप है। निकासी न होने से गांव की गलियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है। खरौदी गांव से होकर गुजरने वाली चीका भूना सड़क का भी यही हाल है। सड़क का लगभग 200 गज का हिस्सा पूरी एक नहर का रूप ले चुका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ-साथ गांव भूना, खरकड़ा, सैर, भूना प्लाट नंबर तीन व प्लाट नंबर दो से चीका की तरफ आने जाने वाले लोगों को इसी सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। बाइक सवार कई बार सड़क पर जमा इस गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद सुध नहीं ली जा रही है। इस मार्ग से पैदल गुजरने वाले लोगों का और भी बुरा हाल है।
विज्ञापन

ग्रामीण बलबीर सिंह, हरजीत सिंह, मकड़ सिंह, कर्म सिंह, अनिल, बेदी राम ने बताया कि सड़क पर भरे गंदे पानी के चलते राहगीरों का यहां से गुजरना दूभर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव खरौदी में कार्यरत आशा सुपरवाइजर चरणजीत कौर, रेखा रानी, सीमा, सुमन व कमलेश ने बताया कि ग्रामीणों को कोविड का इंजेक्शन लगाने, आयुष्मान कार्ड बनाने, छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए उन्हें गांव में अक्सर घर-घर जाना होता है। ऐसे में उन्हें घरों तक पहुंचने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

बीडीपीओ चीका नरेंद्र सिंह का कहना है कि गांव खरौदी में गंदे पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन दबाई जाएगी। इसके लिए जेई को एस्टीमेट बनाने के लिए कहा गया है। सड़क के साथ-साथ पाइप लाइन दबाने में किसी प्रकार की दिक्कत रुकावट न आए, इसके लिए निशानदेही करने के लिए तहसीलदार को भी लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed