फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People are facing problems due to lack of parking in the city

Kaithal News: नगर में पार्क न होने से लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
People are facing problems due to lack of parking in the city
राजौंद। नगर में कोई भी पार्क न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, क्योंकि सुबह की सैर जाने के लिए लोगों को मुख्य मार्ग पर ही जाना पड़ता है। जिससे हादसे होने का भय बना रहता है। लोगों ने नगर में पार्क बनाने की कई बार मांग रखी है। लेकिन इस ओर प्रशासन व सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। जबकि आज के समय में सुबह-शाम सैर व योग करने के लिए पार्क का होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

नागरिक श्याम सिंह, कुलदीप, रामकुमार, हवा, पवन, सतीश, निर्मल, रामलाल, किशन कुमार ने बताया कि कहने को तो यहां नगरपालिका बनाई गई है लेकिन पार्क बनाने के लिए आज तक भी सरकार व प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाए। जिससे लोगों को सड़कों पर टहलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इन लोगों ने बताया कि स्कूल का ग्राउंड भी है, लेकिन वहां बहुत संख्या में बच्चे प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। जहां सैर व योग संभव नहीं है। ऐसे में लोगों ने कहा कि नगर में एक पार्क का निर्माण कराया जाए जिससे लोग सुबह शाम सैर के साथ-साथ योग भी आसानी से कर सकें।
विज्ञापन

बता दें कि सुबह सुबह मुख्य मार्ग के साथ साथ लगभग सभी मार्गों पर सैर करने वाली महिला पुरुषों बच्चों युवाओं का जमावड़ा होता है। जिससे हादसा होने का भय बना रहता है। सरकार व प्रशासन से मांग की है कि यहां जल्दी पार्क का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को योग व सैर करने में किसी तरह की परेशानी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed