{"_id":"4e71bd3612d51fe2153fa1fe5f68cf0f","slug":"pension-demand-raod-jaam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन न मिलने पर भड़के बुजुर्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन न मिलने पर भड़के बुजुर्ग
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ापा पेंशन न दिए जाने के विरोध में रविवार को गांव जाजनपुर के बुजुर्गों ने करनाल-पटियाला हाईवे पर जाम लगाकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना मिलते ही ढांड पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्गों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन बुजुर्ग आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।
एसएसआई सतपाल सिंह व जसपाल सिंह ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। साथ ही भरोसा दिया कि सोमवार को कार्यालय खुलते ही नायब तहसीलदार ढांड के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत करके पेंशन की समस्या को हल करवा दिया जाएगा। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
बुजुर्ग रोणक राम, रतना राम, जिया लाल, तिलक राज शर्मा, अजमेर, छोटू राम, मोलू राम, धनकौर, पन्नी देवी, बोहती देवी, सरदारी देवी, संतरो देवी, बतेरी देवी, गोपाली देवी, किताबों देवी, फीमो, भरपाई, दुलारी देवी, माया देवी, प्रेमो, तुलसी देवी, रजनी देवी, सोना देवी ने बताया कि उन्हें चार महीने से बुढ़ापा पेंशन नहीं मिल रही है। जबकि उन्होंने डाकघर में अपना पेंशन से संबंधित खाता भी खुलवाया हुआ है। पेंशन पाने के लिए संबंधित विभाग के कार्यालय में चक्कर काट-काटकर हार थक चुके हैं। इस संबंध में नायब तहसीलदार ढांड डा. जोधा राम भारद्वाज ने बताया कि बुजुर्गों की पेंशन की समस्या शीघ्र ही हल करवा दी जाएगी।