फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pedestrians fed up with digging on Southa Road

Kaithal News: सौथा रोड पर खोदाई से राहगीर आजिज

Mon, 25 Mar 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Mar 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Pedestrians fed up with digging on Southa Road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। कस्बे के सीवरेज को चालू करने के लिए विभाग जोरों से कार्य कर रहा है। ऐसे में सौथा रोड पर एक बार फिर से खोदाई का कार्य आरंभ किया गया है। इसके कारण से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह रास्ता सीवन को गांव सौथा, हरनौला, सैर, रामदासपुर, पहाड़पुर, जनेदपुर, उम्मेदपुर सहित अन्य गांवों व डेरों से जोड़ता है। रास्ता बंद होने के कारण लोगों को सीवन नगर के बीच में से होकर गुजरना पड़ रहा है। वह रास्ता भी खराब और खस्ता हाल में है ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के किसानों व नगर निवासियों इंद्रजीत, हरि किशन तनेजा, शेर सिंह, बंसी लाल, जरनैल सिंह, कश्मीर सिंह व अन्य का कहना है कि इस रास्ते पर पहले भी खोदाई की गई थी जब सीवरेज का कार्य आरंभ हुआ था, उस समय भी बहुत लंबे समय के लिए रास्ता बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर से रास्ता बंद करके खोदाई कर दी गई है। ऐसे में लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर गेहूं का सीजन आ गया है और बहुत ही जल्द गेहूं की कटाई आरंभ हो जाएगी। सीजन में सीवन की मंडी में पहुंचने के लिए कई गांवों के किसान इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन रास्ता खराब होने के कारण उन्हें बहुत लंबा चक्कर लगा कर मंडी में अपना गेहूं लाना होगा। ऐसे में बहुत से किसान तो दूसरी मंडी का भी रुख कर सकते हैं। ऐसे में आढ़तियों और सीवन मंडी को भी नुकसान होगा। लोगों का कहना है कि इस काम को जल्द से जल्द पूरा करके सडक़ को जल्द से जल्द दोबारा से चालू किया जाए, ताकि लोगों की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed