फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Payment of crores of rupees stuck due to slowness in lifting

Kaithal News: बीमे की किस्त के नाम पर 90 हजार की ठगी

Fri, 24 Apr 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 24 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Payment of crores of rupees stuck due to slowness in lifting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। बीमे की किस्त जमा करवाने के नाम पर साइबर ठगों ने एक युवक से 90 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अर्जुन नगर निवासी रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वाहन चालक है। उसने अप्रैल 2025 में एक बीमा पॉलिसी ली थी, जिसकी वार्षिक किस्त एक लाख रुपये निर्धारित थी। पहली किस्त अप्रैल 2025 में उसके बैंक खाते से कट चुकी थी, जबकि दूसरी किस्त अप्रैल 2026 में कटनी थी।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, जब अप्रैल 2026 में किस्त स्वतः नहीं कटी, तो उसने अपने खाते का बैलेंस जानने के लिए टोल-फ्री नंबर पर कॉल किया। इसके बाद उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बीमा कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने कहा कि किस्त जमा नहीं हो पा रही है और इसे ऑनलाइन या सीएससी सेंटर के माध्यम से जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने व्हाट्सएप के जरिए एक क्यूआर कोड (स्कैनर) और लिंक भेजा, जिसमें बीमा पॉलिसी से संबंधित जानकारी भरवाई गई। इसके बाद उसने एक लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा। जब स्कैनर से भुगतान सफल नहीं हुआ, तो आरोपी ने अलग-अलग माध्यमों से पैसे ट्रांसफर करवाए।


रोहताश ने पहले 50 हजार रुपये एक मोबाइल नंबर पर गूगल पे के माध्यम से भेजे और इसके बाद 40 हजार रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने शेष 10 हजार रुपये बाद में जमा करवाने के लिए कहा। कुछ समय बाद पीड़ित को बैंक खाते से बीमा की वास्तविक किस्त कटने का संदेश मिला, जिससे उसे ठगी का पता चला। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी राशि वापस दिलाने की मांग की।

जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed