फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Patrolling is better way to stop crime: SP

Kaithal News: अपराध रोकने को गश्त बेहतर उपाय ः एसपी

Sat, 13 Jul 2024 07:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 13 Jul 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Patrolling is better way to stop crime: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस लाइन में शुक्रवार की शाम एसपी उपासना की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने सभी प्रबंधक थाना व चौकी प्रभारी के कार्यो का आकलन कर निर्देश दिए अपराध रोकने के लिए गश्त बेहतर उपाय है।

एसपी उपासना ने कहा कि स्नैचिंग व चोरी की वारदातों पर पूर्ण कारगर अंकुश लगाने के लिए सभी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पेट्रोलिंग को पूर्ण जागरूकता के साथ करें। एसपी ने कहा कि सभी अपनी कार्यशैली को इस ढंग से बनाए कि थाना में आने वाली सभी शिकायतों का निपटारा सही ढंग से हो और किसी प्रकार की कोई देरी न हो। किसी प्रकार के अपराध के संबंध में कोई सुचना प्राप्त होती है तो उस पर तत्परता से कार्य करें।
विज्ञापन


पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि सभी थाना प्रबंधक व डीएसपी सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ पुलिस कर्मचारी व अधिकारी संजीदगी पूर्वक कर्तव्यपालन करें अन्यथा उनके खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। काम में रुचि ना लेने वाले अनुसंधान अधिकारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी, परंतु बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी द्वारा अनुसंधानाधिन चल रहे संगीन मामलों की प्रगती रिपोर्ट हासिल करते हुए सभी थाना प्रबंधकों को उचित दिशा निर्देश दिए गये। एसपी ने निर्देश दिए कि कोई भी जघन्य अपराध घटित होने पर समय रहते साइबर सेल की समुचित सहायक प्राप्त करके शिघ्रातिशिघ्र अभियोग को सुलझाने का प्रयास करें।

एसपी ने सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर, पैरोल जंपर व अवैध असला-अमुनेशन बरामद करने के लिए विशेष अभियान चलाकर इस प्रकार के अधिकाधिक अपराधियों को दबोचकर मुहिम सफल बनाएं।


एसपी ने कहा कि आमजन को नशा ना करने जागरूक करने के साथ साथ नशे पर अंकुश लगाने के लिए थाना के अलग-अलग क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाएं। बैठक में डीएसपी मुख्यालय उमेद सिंह, डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल, डीएसपी ललित कुमार, साइबर सैल प्रभारी एएसआई सतबीर सिंह, सीआईए-1 व सीआईए-2 टू प्रभारी तथा जिला के सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed