{"_id":"690f9420877e6e08fe03045b","slug":"patriotism-surges-on-completion-of-150-years-of-vande-mataram-kaithal-news-c-245-1-kht1007-140363-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर उमड़ा देशप्रेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर उमड़ा देशप्रेम
Sun, 09 Nov 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ढांड। बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय, कौल में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल की अध्यक्षता में “वंदे मातरम् का उद्घोष” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय प्रतीकों, महान स्वतंत्रता सेनानियों और भारतीय संविधान से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी ज्ञान-प्रतिभा का परिचय दिया।
डॉ. पुष्पा ने बताया कि विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् के स्वर से वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, एकता और भारतीय संस्कृति के गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
डॉ. सुरभि अदलखा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि हमारी मातृभूमि के प्रति समर्पण और श्रद्धा का प्रतीक है।