फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Patchwork started on Kaithal to Chandana road

Kaithal News: कैथल से चंदाना सड़क पर शुरू हुआ पैचवर्क

Fri, 09 Jan 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 09 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Patchwork started on Kaithal to Chandana road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कसान। कैथल से गांव चंदाना तक जाने वाली करीब छह किलोमीटर लंबी सड़क पर आखिरकार मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। बीती दो दिसंबर को सड़क की बदहाली और ग्रामीणों की परेशानी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लेते हुए सड़क पर गड्ढों को भरने और पैचवर्क का कार्य शुरू कराया है।

यह सड़क न केवल गांव चंदाना को कैथल शहर से जोड़ती है, बल्कि हिसार–चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से भी सीधा संपर्क प्रदान करती है। ऐसे में इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। लंबे समय से सड़क जगह-जगह से टूटी हुई थी, जिससे वाहन चालकों और ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से हादसों का खतरा और बढ़ जाता था, वहीं दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क जानलेवा साबित हो रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और मरीजों को विशेष परेशानी झेलनी पड़ रही थी। कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद ही विभाग हरकत में आया और अब सड़क पर गड्ढों को भरने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन


फिलहाल सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों पर पेचवर्क किया जा रहा है, जिससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी। हालांकि ग्रामीणों की मांग है कि अस्थायी मरम्मत के बजाय इस सड़क का स्थायी समाधान किया जाए और जल्द से जल्द इसका पुनर्निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन आगे भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क को पूरी तरह दुरुस्त कराएगा, ताकि भविष्य में लोगों को फिर से ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed