फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Passengers upset due to shortage of roadways buses on Jind-Delhi route

Kaithal News: जींद-दिल्ली रूट पर रोडवेज बसें कम होने से यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to shortage of roadways buses on Jind-Delhi route
कैथल। सात बजे के बाद लोकल रूटों पर रोडवेज बसों की संख्या कम होने से यात्रियोें को काफी परेशानी हो रही है। जींद रूट पर लोकल बस सात बजे से पहले ही निकल रही है। इससे यात्रियों को घंटों तक बस अड्डा पर खड़ा होकर इंतजार करना पड़ रहा, जबकि दिल्ली रूट पर 7 बजकर 30 मिनट के बाद सीधे पौने नौ बजे बस मिल रही है। कई बार पौने बजे वाली बस का चक्कर भी बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

असंध, कुरुक्षेत्र रूट पर साढ़े आठ बजे के बाद बस नहीं मिल रही है। इससे नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार डिपो में बसों की संख्या 169 रह गई है। जबकि डिपो को रोडवेज की 81 बसों की जरूरत है। टोहाना, राजौंद, ढांड, खरका, बालू सहित अन्य रूटों पर बसों की कमी बनी हुई है। निजी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारी, दुकानों पर काम करने वाले मजदूर और कोचिंग या कॉलेज से लौटने वाले छात्र शाम के समय बसों पर निर्भर रहते हैं। कई बार बस नहीं मिलने की स्थिति में यात्रियों को महंगे ऑटो या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। खासकर छात्राओं और महिलाओं के लिए देर शाम सुरक्षित परिवहन की कमी चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर पसरा रहता है सन्नाटा : स्थानीय बस स्टैंड पर सात बजे के बाद यात्रियों की संख्या तो रहती है, लेकिन बसों की आवाजाही बेहद कम हो जाती है। कई यात्री जानकारी के अभाव में लंबे समय तक इंतजार करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों ने परिवहन विभाग से मांग की है कि शाम के समय बसों की संख्या बढ़ाई जाए और ग्रामीण रूटों पर अंतिम बस का समय बढ़ाया जाए। उनका कहना है कि बढ़ती आबादी और कामकाजी लोगों की जरूरतों को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed