{"_id":"67410b52030c9c38590620a4","slug":"pari-tops-in-clay-modelling-kaithal-news-c-245-1-kht1001-124246-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: क्ले मॉडलिंग में परी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: क्ले मॉडलिंग में परी अव्वल
विज्ञापन
कैथल। शहर के कमेटी चौक स्थित राजकीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय आर्ट प्रतियोगिता करवाई। इस प्रतियोगिता के कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र ने की। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने प्रतियोगिता का अवलोकन किया।
डीईईओ सरोज दहिया ने बताया कि कक्षा एक से पांचवीं और कक्षा छह से आठ के सभी स्कूलों के प्रथम आने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी संजय शर्मा व जिला सांस्कृतिक समन्वयक सुशील कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है। बच्चे स्वयं करके सीखते है। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार बताया कि स्कूल कैंपस में बैठकर क्ले मॉडलिंग, मास्क मेकिंग, टॉय मेकिंग इत्यादि प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के तहत कक्षा एक से पांच में कलायत की परी क्ले मॉडलिंग में प्रथम, आरती जाखौली अड्डा ने द्वितीय, नितिन कुतुबपुर ने तृतीय व मनप्रीत काकौत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में बीरबल, निधि, अंशु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन अजय, रामफल, ईश्वर, सुरेश, होशियार आदि मौजूद रहे।