फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Parents protested against dhara 134A

134ए के विरोध में अभिभावकों का प्रदर्शन

Tue, 22 Apr 2014 12:42 AM IST
अमर उजाला कैथ्ाल
अमर उजाला कैथ्ाल Updated Tue, 22 Apr 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
Parents protested against dhara 134A
कैथल। निजी स्कूलों में धारा 134ए के तहत दाखिले न किए जाने के विरोध में अभिभावकों ने सोमवार को इनेलो पार्टी के एससी सैल के महासचिव रामदिया चावरियां के नेतृत्व में लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष जताया। अभिभावकों ने कहा कि यदि बच्चों को जल्द ही एडमिशन नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामदिया चावरियां ने कहा कि एक तरफ तो सरकार हर बच्चे को शिक्षित करने के दावे कर रही है और दूसरी और दाखिलों में इस प्रकार लापरवाही भरा रवैया अपना रही है।  उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही गरीब बच्चाें को उनकी इच्छानुसार निजी स्कूलों में दाखिला नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।  उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और विभाग की ओर से जानबूझ कर हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना की जा  रही है। इससे एडमिशन में देरी के चलते अभिभावकाें में भारी रोष है। अभिभावकों ने कहा कि मंहगी शिक्षा के चलते गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे है। महासचिव रामदिया चावरियां और अभिभावकाें ने सरकार से मांग की है कि जल्दी ही सभी बच्चों का एडमिशन किया जाए। इस मौके पर राजपति, पूनम, रामरति, सीमा, मीना, सुदेश, अंजू, मोती, अंजू रानी, प्रवीण कौर, सुरिन्द्र कौर, इन्द्रो, सुलेखा, रेणु, मधु, सुमन, रीना, सुनीता, सुदेश, मुकेश, राजरानी, फूली, राजरानी, प्रेमो देवी, शिव कुमार, हरपाल, सुशील, बलराज, राजू, गौरव, प्रवीण, ऋषि, दर्शन, मोती, मदन बाजीगर, रमेश, मोहन लाल, राजेन्द्र, लक्ष्मण दास, गुलाब सिंह, राजेश, सुमित, कैलाश, पूर्ण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed