फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   parali fire

क्रॉप रिचार्जर से दूर होगी पराली जलाने की समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
parali fire
गांव छौत के किसान कुलदीप धारीवाल ने पराली की समस्या का नायब तरीका ढूंढ निकाला है। उसने पराली से एक ऐसा उत्पाद क्रॉप रिचार्जर बनाया है। जिसका छिड़काव करने पर फसल की उत्पादकता बढ़ेगी और पराली को जलाने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कुलदीप धारीवाल के प्रोजेक्ट को शेरे कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय ने टेस्टिंग के बाद मोहर लगा दी है। जहां उस पर दो माह तक टेस्ट किए गए। अब कुलदीप धारीवाल के प्रोजेक्ट को प्लांट लगाने की अनुमति को कृषि मंत्रालय में भेजा गया है। जहां से मंजूरी मिलने के बाद उसे बजट मिलेगा और वह अपना प्लांट लगा सकेगा।
विज्ञापन

ऐसे बनाया है क्रॉप रिचार्जर : कुलदीप ने बताया कि पराली जलाने का किसानों पर लगातार आरोप लगाया जा रहा है। ऐसे में उसने एक ऐसा उत्पाद बनाने की सोची की कि पराली का प्रयोग खेत में ही हो जाए। इसके लिए उसने एक गड्डा खोद कर 90 प्रतिशत पराली व 10 प्रतिशत अन्य मटीरियल का प्रयोग किया और उसे गड्डे में दबा दिया। जिसमें से लिक्विड निकाल कर खेत में फसल के लिए रिचार्जर के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है। एक एकड़ में यह दो लीटर डाला जाए तो इसके चौंकाने वाले परिणाम सामने आते हैं। इसके प्रयोग से खाद कम डालने की जरूरत होगी और उत्पादन भी काफी अच्छा होगा।
विज्ञापन

उसने यह उत्पाद बनाकर प्रयोग के लिए शेरे कश्मीर विश्वविद्यालय में भेजा था। जहां इस पर दो माह तक शोध हुआ। वे स्वयं भी वहीं पर रहे और विश्वविद्यालय के स्टॉर्ट-अप कार्यक्रम के तहत ट्रेनिंग ली। वहां इस उत्पाद की केमिकल वेल्यू भी निकाली गई। जिसमें कई तरह के पोषक तत्वों की काफी अच्छी मात्रा बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेरे कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के सॉयल साइंस में प्रो. इन हेड डा. विकास शर्मा ने बताया कि कुलदीप धारीवाल ने पराली से बने एक उत्पाद को यहां प्रस्तुत किया था। जो यहां स्टॉर्ट-अप प्रोग्राम में आए थे। उनके निवेदन पर उन्होंने उस क्रॉप रिचार्जर नामक उत्पाद का टेस्ट करके रिपोर्ट बनाकर दी है। इसका एक तरह से न्यूट्रेेंट एनलाइसिस करके दिया है। जिसमें न्यूट्रेंट स्टेटस काफी अच्छा निकला है। इसकी सबसे सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसे बनाने के लिए पराली का प्रयोग किया है। जो आज कई राज्यों में समस्या बनी हुई है। इससे जहां फसलों में लाभ मिलेगा, वहीं पराली जलाने जैसी समस्या भी खत्म होगी और पर्यावरण में भी लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed