फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Para Olympian Harvindra won three medals

पैरा ओलंपियन हरविंद्र ने जीते तीन पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Para Olympian Harvindra won three medals
Para Olympian Harvindra won three medals - फोटो : Kaithal
कैथल। आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से इंडस ग्लोबल एकेडमी किनाना जिला जींद में तीन दिवसीय पैरा राष्ट्र स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में कैथल से पैरा ओलंपियन तीरंदाज हरविंद्र सिंह ने भाग लिया। हरविंद्र सिंह ने अलग-अलग इवेंट में तीन पदक हासिल किए। रिकर्व राउंड में हरविंद्र ने रजत, मिक्स टीम कंपाउंड राउंड में रजत व रिकर्व टीम राउंड में स्वर्ण पदक हासिल किया। हरविंद्र सिंह ने इस उपलब्धि पर अपने परिजनों व अपने कोच जीवनजोत सिंह व गौरव शर्मा का आभार जताया। इस मौके पर आयोजन समिति के प्रधान सुभाष श्योराण, हरियाणा तीरंदाजी संघ के सचिव रामनिवास हुड्डा व तीरंदाजी संघ सचिव मुनीत बेरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हैं हरविंद्र सिंह की उपलब्धियां
हरविंद्र सिंह की उपलब्धियों में 2016 में रोहतक में हुई पहली पैरा प्रतियोगिता में कांस्य पदक सबसे पहले हासिल हुआ। इसके बाद। 2017 में तेलंगाना में दूसरी पैरा आर्चरी प्रतियोगिता में रजत पदक। 2017 में बीजिंग में विश्व पैरा आर्चरी में 7वां स्थान व 2018 में हरविद्र इंडोनेशिया में हुई एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए रिकर्व इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले तीरंदाज बने थे। 2019 में थाईलैंड में हुई तीसरी एशियन पैरा आर्चरी के टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। 2019 रोहतक में तीसरी पैरा आर्चरी नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था। 2019 में एशियन पैरा चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। हरविंद्र सिंह छह बार देश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जून 2019 में नीदरलैंड में हुई विश्व पैरा आर्चरी चैंपियनशिप में पैरालंपिक के लिए कोटा, 2020 टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed