फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paneer and curd found unfit for consumption; 4 samples failed.

Kaithal News: खाने लायक नहीं मिला पनीर और दही, 4 नमूने फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Paneer and curd found unfit for consumption; 4 samples failed.
कैथल। शहर में कई दुकानों पर मिलने वाले पनीर, दही और अचार खाने लायक नहीं हैं। ये सेहत में नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसका खुलासा खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट में हुआ है। जून माह में लिए 15 सैंपल में से शहर की दुकान-डेयरी के चार सैंपल फेल मिले हैं।
विज्ञापन

इनमें दो पनीर, एक दही और एक आचार का सैंपल शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार यह स्पष्ट है कि शहर में मिलने वाला पनीर, दही और अचार खाने लायक नहीं है। जून महीने के बाद से शहर में खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग पर पूरी तरह ब्रेक लगा हुआ है। जुलाई में एक भी सैंपल नहीं लिया गया।
विज्ञापन

इसके पीछे स्थायी अधिकारी का न होना बताया जा रहा है।
बाजारों में सजे बीमारियों के स्टाल : शहर में जगह-जगह फिरनी, घेवर या मुख्य मार्गों पर अन्य खाने-पीने के स्टाल लगे हैं। डाॅ. जितेंद्र गिल के अनुसार ऐसी चीजें पेट की गंभीर बीमारियों से लेकर कैंसर तक का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि शहर के कई डेयरी संचालकों की ओर से कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए दूध में यूरिया और डिटर्जेंट मिलाकर सिंथेटिक पनीर और दही तैयार किया जा रहा है। वहीं अचार को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए प्रतिबंधित और घटिया दर्जे के रंगों का इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed