फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   panchyat-election-news

पूंडरी में 2 सीटें भाजपा तो 2 इनेलो के खाते में

Fri, 29 Jan 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Fri, 29 Jan 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी के डीएवी कालेज में जिला परिषद के चार वार्डों के लिए मतगणना हुई। जिसमें जिला परिषद की चार सीटों के परिणामों में दो सीट भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को मिली तथा दो इनेलो समर्थित उम्मीदवारों की झोली में आई है। मतगणना केंद्र के बाहर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी और समर्थक फूल मालाएं व गुलाल लेकर पहुंचे थे। दोपहर बारह बजे तक जिला परिषद की चारों सीटों की फाइनल सूची आ गई थी और उसके ब्लाक समिति की मतगणना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


वार्ड 13 से सुरजीत पुत्र रामदिया ने 1197 वोटों से विजय प्राप्त की, उन्हें सबसे अधिक 7482 मत मिले। इस वार्ड में कुल 24228 मत डाले गए। दूसरे स्थान पर कृष्ण कुमार को 6285 मत मिले। इसी वार्ड में सुषमा 3256 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


वार्ड 14 से नीलम रानी को सबसे अधिक 11368 मत मिले उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 8428 मतों से हराया। वार्ड में कुल 25209 मत पोल हुए। दूसरे स्थान पर सुदेश पत्नी अनिल को 2940 मत मिले व तीसरे नंबर पर सीमा देवी को 2595 मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड 15 से राजेश राणा को 8452 मत मिले, उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी को 4380 मतों से हराया। इस वार्ड में कुल 23886 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दूसरे नंबर पर महिंद्र को 4072 मत मिले तथा तीसरे नंबर पर सुदेश को 3256 मत मिले। बता दे कि इस वार्ड पर सभी की नजरें लगी हुई थी क्योंकि इस वार्ड से एक महिला उम्मीदवार जिनके चुनाव प्रचार के लिए कई विधायक व मंत्री भी आए थे। लेकिन इन सब के बावजूद वो महिला पांचवें स्थान पर रही।


वार्ड 16 से इंद्र पाई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 2741 मतों से हराया। इस वार्ड में कुल 23910 मत पोल हुए। दूसरे नंबर पर सीमा देवी को 5699 मत मिले। तीसरे नंबर पर राजेश को 4799 मत पड़े।
मतगणना अधिकारी एडीसी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मतगणना का कार्य शांति पूर्वक व निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed