फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   panchyat-election-news

शेरगढ़ ने 21 साल के युवा पर लगाया दांव

Mon, 11 Jan 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Mon, 11 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
गांव शेरगढ़ के लोगों ने 21 साल के युवा को सरपंच चुना है। गांव में इस बार अनुसूचित जाति के लिए सरपंच का पद आरक्षित था। गांव के दो उम्मीदवारों गुरनाम (21) और महिला पूनम देवी ने नामांकन भरा था। 918 वोट के इस गांव ने युवा गुरनाम को भारी बहुमत से विजयी बनाया। बीए पास गुरनाम इस समय एमकॉम कर रहा है।
विज्ञापन


गुरनाम के परिवार का राजनीति से दूर-दूर तक लेना-देना नहीं था लेकिन गांव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई सीट के चलते परिवार ने उसे चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया। एमकॉम कर रहे गुरनाम को अपने कैरियर को लेकर ज्यादा फिक्र थी लेकिन परिजनों के कहने पर गुरनाम ने सरपंच पद के लिए पर्चा भर दिया। लोगों ने समर्थन दिया। गांव की ही पूनम देवी को 340 वोटों के भारी अंतर से पराजित किया। गांव में कुल 918 वोट हैं जिनमें से 868 वोट डले।  गुरनाम ने 604 वोट हासिल किए जबकि पूनम को 264 वोट मिले।
विज्ञापन


रोजगार बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता
गुरनाम का कहना है कि गांव में सड़कें, गलियों जैसे काम ज्यादा लंबित नहीं हैं। अधिकतर सड़कें और गलियां पक्की हैं। उनका मुख्य फोकस रोजगार पर रहेगा। गांव के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। चाहे निजी कंपनियों हो या फिर कारपोरेट सेक्टर। गांव के युवाओं को उचित शिक्षा दिलवाने और रोजगार हासिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए कंपनियों के साथ अनुबंध करने समेत शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाओं से भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed