फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   panchyat-election-news

5 लाख 66 हजार मतदाता डालेंगे वोट

Wed, 06 Jan 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Wed, 06 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के तीन चरणों में 10, 17 और 24 जनवरी को होने वाले चुनाव में  5 लाख 66 हजार 680 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में से 3 लाख 5 हजार 364 पुरुष मतदाता तथा 2 लाख 61 हजार 316 महिला मतदाता हैं। सितंबर में घोषित किए गए संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों की संख्या में अब इजाफा हुआ है। जिले के कुल 1102 मतदान केंद्रों में से 286 मतदान केंद्र संवेदनशील तथा 220 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।
विज्ञापन


प्रथम चरण में 10 जनवरी को कैथल एवं गुहला खंड में चुनाव होंगे। कैथल खंड में एक लाख 39 हजार 552 मतदाताओं के लिए 301 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में से 44 संवेदनशील तथा 84 अति संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


इस  खंड में संवेदनशील मतदान केंद्रों में दयौरा के 6, कुलतारण के 4, गढ़ी पाड़ला के 2, सांघन के 5, बाबालदाना के 7, चंदाना के 9, हरसौला के 7, खुराना के 7, तितरम के 5, पट्टी डोगर सिल्लाखेड़ा का 1 मतदान केंद्र शामिल है। अतिसंवेदनशील केंद्रों में मानस के 5, खेड़ी गुलाम वाली के 3, पट्टी अफगान के 4, क्योड़क के 20, देवबन के 8, डेरा गदला के 2, ग्योंग के 9, मुंदड़ी के 8, पाड़ला के 9, गुहणा के 9 व नरड़ के 7 मतदान केंद्र शामिल हैं। गुहला खंड में 7 लाख 77 हजार 785 मतदाता के लिए 140 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 19 संवेदनशील तथा 26 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील मतदान केंद्रों में अरनौली, खरल, बलबेहड़ा, पीडल, अंगौध, हेमू माजरा स्थित मतदान केंद्र शामिल हैं। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों मेें टटियाणा, भूसला, हरिगढ़ किंगन, भूना व थेह नेवल के मतदान केंद्र शामिल हैं।

पूंडरी व राजौंद में नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन
कैथल। पूंडरी एवं राजौंद ब्लॉकों में ग्राम पंचायतों तथा पंचायत समितियों के नामांकन पत्र सात जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे तक वापस लिए जा सकेंगे। इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्न अलाट किए जाएंगे। पूंडरी पंचायत समिति के रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए दावेदारों द्वारा सात जनवरी तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। इस चरण के लिए 17 जनवरी को सुबह साढ़े सात से शाम चार बजे तक मतदान होगा।

एसडीएम ने ली बैठक : एसडीएम मनदीप कौर ने आरकेएसडी कॉलेज में पहले चरण में कैथल ब्लॉक के चुनाव के लिए नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सेक्टर सुपरवाइजर एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।

इसी प्रकार से गुहला पंचायत समिति की रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम एसडीएम कमलप्रीत कौर की अध्यक्षता में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में गुहला खंड में प्रथम चरण में 10 जनवरी को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए नियुक्त किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर व पुलिस अधिकारियों की चुनाव संबंधी बैठक का आयोजन किया गया।


भाकपा की गांव शेरगढ़ में बैठक
भारतीय कम्यूनिस्ट मार्क्सवादी  पार्टी के सदस्य कामरेड कृष्णचंद व सैंसीराम ने गांव शेरगढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर बैठक की। बैठक में फैसला लिया गया कि सरपंच पद की उम्मीदवार पूनम देवी पत्नी सतीश कुमार को समर्थन देकर सरपंच पद के लिए चुना जाए। इस अवसर पर पूनम देवी, दलसिंह, रामफल, सूरजभान, राजेन्द्र, विकास, रवि, पवन, सत्यवान, फुलपति देवी व पार्टी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed