{"_id":"896b67bff1ada6427cb6dd016f3ae17a","slug":"panchyat-election-news-hindi-news-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर प्रशासन की नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर प्रशासन की नजर
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन पंचायत चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार की ढील देने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। डीसी निखिल गजराज और एसपी कृष्ण मुरारी ने मंगलवार को गुहला-चीका क्षेत्र के संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का दौरा किया। अधिकारियों ने दो टूक कहा कि चाहे कोई कितना भी बड़ा प्रभावशाली व्यक्ति हो, उसे चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
अधिकारियों का काफिला मंगलवार को गुहला खंड के भूना प्लाट, रामनगर, भूना, पीड़ल, टटियाणा, भागल, खुशहाल माजरा, हरिगढ़ किंगन के सरकारी स्कूलों में पहुंचा। यहां स्थापित मतदान केंद्रों का दौरा किया तथा इन सभी गांवों में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों व ग्राम वासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
ये जारी किए निर्देश
1. किसी भी मतदान केंद्र के बाहर निर्धारित सीमा तक किसी भी उम्मीदवार को अपना टेंट लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
2. पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी मतदाताओं को स्वतंत्र रूप से मतदान करने के लिए सहयोग करेंगे।
3. किसी भी उम्मीदवार को मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
4. बूथ के अंदर उम्मीदवारों के एजेंटों को भी मतदान के दौरान मतदान की प्रक्रिया में दखल देने का अधिकार नहीं होगा।
संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। यदि कोई उम्मीदवार शराब या अन्य प्रलोभन देकर मतदाताओं को फुसलाने का प्रयास करेगा, उन उम्मीदवारों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए जाएंगे। चुनाव संपन्न होने के बाद पंच व सरपंचों की मतगणना के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। मतदाता के अलावा किसी भी व्यक्ति को मतदान केंद्र के परिसर में प्रवेश की अनुमति नही दी जाएगी।
विज्ञापन
एसपी, कृष्ण मुरारी।